फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: More than 50 meters of the bridge built on Kaliasot on Bhopal-Jabalpur highway collapsed

MP News: भोपाल-जबलपुर हाईवे पर कलियासोत पर बने पुल का 50 मीटर से अधिक हिस्सा धंसा, एक तरफ का यातायात बंद

Mon, 25 Jul 2022 08:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 25 Jul 2022 08:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिन से जारी तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। निचली बस्तियों में पानी भर गया है। सड़क निर्माण की कमियां और भ्रष्टाचार भी अब सामने आ रहा है। हाल ही में बने भोपाल-जबलपुर हाईवे पर कलियासोत नदी पर बने पुल का 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे एक तरफ का यातायात बंद कर दिया गया है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
MP News: More than 50 meters of the bridge built on Kaliasot on Bhopal-Jabalpur highway collapsed
पहली बारिश में ही कलियासोत नदी पर बना पुल धंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिन से जारी तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। निचली बस्तियों में पानी भर गया है। सड़क निर्माण की कमियां और भ्रष्टाचार भी अब सामने आ रहा है। हाल ही में बने भोपाल-जबलपुर हाईवे पर कलियासोत नदी पर बने पुल का 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे एक तरफ का यातायात बंद कर दिया गया है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

 
भोपाल-जबलपुर हाईवे पर मंडीदीप इंडस्ट्रीज एरिया के पास कलियासोत नदी पर पुल बना है। दो दिन से कलियासोत डैम के गेट खोले गए हैं, इससे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पुल का एक हिस्सा ढह गया है। प्रशासन ने मण्डीदीप से मिसरोद के बीच पुल धंसने के चलते एक तरफ से रास्ता बंद कर दिया है। यह सड़क सीडीएस कंपनी ने एक साल पहले बनाई थी। इससे 559 करोड़ रुपये के हाईवे के निर्माण पर सवाल खड़े हो गए है। कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि मंडीदीप में NH-12 पर कलियासोत नदी पर बने पुल का धंसना भाजपा के भ्रष्टाचार तंत्र की कलई खोलता है। भ्रष्टाचार से पुल का निर्माण किया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है।
विज्ञापन


एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक एमएच रिजवी का कहना है कि रविवार दोपहर में ही सड़क पर दरार दिखने पर एक तरफ का रास्ता बंद करा दिया था। रात 11.30 बजे रिटेनिंग वॉल गिरी है। दो साल पहले पुल पर यह सर्विस रोड बनाया गया था। यह पांच साल की वारंटी में है। पुल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बरसात के बाद इसको पूरी तरह भरवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी लग रहे आरोप 
सड़क निर्माण एजेंसी सीडीएस और एमपीआरडीसी के अधिकारियों पर पुल निर्माण में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे है। यह जानकारी सामने आ रही है कि सड़क को बीस मीटर काली मिट्टी डालकर ऊंचा उठाया गया। यहीं नहीं  कंपनी को मिसरोद से विनेका तक का ठेका दिया गया था। यह भी सामने आ रहा है कि कंपनी ने करोड़ों रुपए बचाने के चक्कर में चार बड़े पुल की मरम्मत कर नया कर दिया गया। इस तरह की कई खामियां अब सामने आ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed