{"_id":"61d3e2047fe4f37b72183ab6","slug":"mp-news-now-tarun-murari-bapu-called-mahatma-gandhi-a-traitor-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अब तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को बताया देशद्रोही, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अब तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को बताया देशद्रोही, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Tue, 04 Jan 2022 11:28 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:28 AM IST
सार
कालीचरण की बदजुबानी का मसला अब भी गरमाया हुआ है। इस पर अब नरसिंहपुर में भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने नया विवादित बयान दे दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तरुण मुरारी बापू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कालीचरण की बदजुबानी का मामला अब तक शांत नहीं हुआ है। जगह-जगह केस दर्ज हुए हैं। अब नरसिंहपुर में भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उसने कहा कि जो राष्ट्र के टुकड़े कर दें, वह राष्ट्रपिता कैसे हो सकता है? मैं उनका विरोध करता हूं। वह देशद्रोही है।
नरसिंहपुर में स्टेशन गंज पुलिस ने तरुण मुरारी बापू के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। सोमवार को छिंदवाड़ा रोड स्थित वीरा लॉन में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान तरुण मुरारी बापू ने विवादित बयान दिया। उसने कहा कि महात्मा गांधी न तो महात्मा है और न ही राष्ट्रपिता हो सकते हैं। उन्होंने जीते-जी देश के टुकड़े कर दिए। इस वजह से उन्हें देशद्रोही कहा जाना चाहिए।
कांग्रेस ने की शिकायत
कांग्रेस ने तरुण मुरारी बापू के बयान आने पर आपत्ति दर्ज की। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से थाना स्टेशन गंज में आईपीसी की धारा 153, 504, 505 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, तरुण मुरारी बापू अब भी अपनी बात पर कायम है।
विज्ञापन
कालीचरण के समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय
कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिल की बात कहने वाले धार्मिक नेताओं के साथ नरमी बरती जानी चाहिए। उन्होंने देशविरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह’ जैसे नारे सुने हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने खुद जाकर उनका समर्थन किया। कम्युनिस्टों व आप ने भी खुला समर्थन दिया।