फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Neighbor gang-raped minor girl student with friend, took her home after telling a false story

MP News: पड़ोसी ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप, झूठी कहानी सुनाकर घर के बाहर से किया अगवा

Mon, 20 Jun 2022 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा के पड़ोस में रहने वाला युवक उसे झूठी कहानी सुनाकर अपने दोस्त के घर ले गया, जहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
MP News: Neighbor gang-raped minor girl student with friend, took her home after telling a false story
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में नाबालिग छात्रा से पड़ोसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि छात्रा शाम के समय अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसे यह कहकर ले गया कि उसके पिताजी उसे खेत पर बुला रहे हैं। खेत पर ले जाने के बहाने आरोपी छात्रा को दोस्त के कमरे में ले गया और अपने दोस्त के साथ मिलकर बारी-बारी से नाबालिग से रेप किया।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा को कमरे में बंधक बनाकर रखा, लेकिन किसी तरह छात्रा खुद को छुड़ाकर घर पहुंची और झांसी रोड थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देकर किया गैंगरेप
पीड़िता शहर के झांसी रोड़ थाना इलाके की रहने वाली है। नाबालिग की उम्र 12 साल है। पीड़िता ने बताया कि वह शाम के वक्त घर के बाहर खड़ी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला राजा उसके पास आया और कहा कि उसके पिताजी का फोन आया है कि बेटी को खेत पर छोड़ देना। युवक की बात सुनकर छात्रा उसके साथ बाइक पर बैठकर रवाना हो गयी। रास्ते से आरोपी युवक उसे खेत ले जाने की जगह अपने दोस्त के रूम पर ले गया। वहां पहले से ही उसका दोस्त अर्जुन बैठा हुआ था। इसके बाद दोनों ने छात्रा को डरा धमकाकर जान से मारने दी और उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के लापता होने पर उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिली। जब छात्रा घर पहुंची तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आपबीती सुनने के बाद परिजन छात्रा को लेकर झांसी रोड थाने पहुँचे और मामला दर्ज कराया। झांसी रोड थाना टीआई संजीव नयन शर्मा ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed