फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Moments of fun of two tiger brothers in Bandhavgarh Tiger Reserve, picture going viral

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो बाघ भाइयों की मस्ती के पल, तस्वीर हो रही वायरल

Sun, 12 Mar 2023 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 04:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघों की अलग तस्वीर मिली है। दो भाई बाघ मस्ती करते नजर आए हैं, जिन्हें पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया है।

विज्ञापन
MP News: Moments of fun of two tiger brothers in Bandhavgarh Tiger Reserve, picture going viral
दो बाघ मस्ती करते कैमरे में कैद हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघों की अलग तस्वीर मिली है। दो भाई बाघ मस्ती करते नजर आए हैं, जिन्हें पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये तस्वीर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने सफारी के वक्त ली है। पर्यटक ये नजारा देखने के लिए काफी देर तक एक जगह रुके रहे। किसी ने उनकी ये तस्वीर ले ली, जो अब वायरल हो रही है। फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से दो बाघ एक दूसरे को प्रेम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


तीन दिन पहले भी दिखा था टाइगर
तीन दिन पहले भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल के खितौली जोन में टाइगर चट्टानों पर टहलता नजर आया था। बांधवगढ़ की बाघिन रानी तारा का बेटा बाघ शावक जंगल में सैर कर रहा था। पर्यटकों की नजर शावक पर और शावक की नजर पर्यटकों की जिप्सी पर पड़ गई। बाघ चट्टान पर चढ़ रहा था, लेकिन लोगों को देख रुक गया। पर्यटकों को शावक के दीदार हो गए। शावक का अंदाज देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए और इसका वीडियो भी बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed