{"_id":"6586762815ca114f410246ab","slug":"mp-news-mayor-of-chhindwara-troubled-by-street-dogs-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आवारा कुत्तों से परेशान छिंदवाड़ा के मेयर; निगम आयुक्त को पत्र लिखकर दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आवारा कुत्तों से परेशान छिंदवाड़ा के मेयर; निगम आयुक्त को पत्र लिखकर दिए कार्रवाई के निर्देश
Sat, 23 Dec 2023 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:25 AM IST
सार
पूर्व में बर्थ कंट्रोल के तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान चलाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पूरा अभियान फेल रहा था।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों से मेयर परेशान।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इसको लेकर आम लोग के साथ-साथ अब मेयर भी परेशान हो गए हैं। मेयर विक्रम आहके ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर आवारा कुत्तों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
कई वर्षों से लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं, लेकिन नगर निगम इसका कोई निराकरण नहीं कर पाया है। पूर्व में बर्थ कंट्रोल के तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान चलाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पूरा अभियान फेल रहा था। इसके बाद हाल ही में कुछ समय अंतराल में नगर निगम ने नसबंदी के लिए इच्छुक संस्थाओं को आमंत्रित करने के लिए दो बार टेंडर जारी किए, लेकिन किसी भी एजेंसी ने इसमें सहभागिता नहीं की।
विज्ञापन
वहीं समय के साथ आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर गली मोहल्ले में दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्तों के झुंड से राहगीर के लिए खौफ बने रहते हैं। अभी तक आमजन ही इस समस्या से परेशान थे, लेकिन अब शहर के महापौर भी आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मेयर ने आयुक्त को पत्र लिखकर आवारा पशुओं एवं आवारा कुत्तों की उचित व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है। साथ ही इस समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं। ऐसे में देखना यह है कि निगम प्रबंधन अब महापौर की पहल के बाद आवारा कुत्तों की धरपकड़ के लिए क्या कदम उठाएगी।
