{"_id":"658a9894a211ee204002f375","slug":"mp-news-male-cheetah-agni-who-ran-away-from-kuno-was-caught-from-the-forest-of-kelwara-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: केलवाड़ा के जंगल से पकड़ा गया कूनो से भागा नर चीता 'अग्नि', ट्रेंकुलाइज कर वापस नेशनल पार्क लाई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: केलवाड़ा के जंगल से पकड़ा गया कूनो से भागा नर चीता 'अग्नि', ट्रेंकुलाइज कर वापस नेशनल पार्क लाई टीम
Tue, 26 Dec 2023 02:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:41 PM IST
सार
कूनो नेशनल पार्क की टीम ने नर चीता अग्नि को राजस्थान के केलवाड़ा के जंगल से ट्रेंकुलाइज किया है। बड़े बाड़े से 17 तारीख कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ा गया था, उनमें से एक चीता फरार हो गया था।
विज्ञापन
चीते की तलाश में वन विभाग की टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में तीन माह बाद दो नर चीतों को बड़े बाड़े से 17 तारीख कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ा था। जिसमें से एक नर चीता अग्नि कूनो नेशनल पार्क की सीमा को लांघकर आवदा क्षेत्र के रिहायसी इलाको में घूमता हुआ राजस्थान के केलवाड़ा इलाके में प्रवेश कर गया था। फरार अग्नि चीता को कूनो नेशनल पार्क की टीम पकड़कर कूनो लाई है।
विज्ञापन
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ थिरुकुरल आर ने बताया कि चीता अग्नि शाम को एमपी की सीमा को पार कर राजस्थान के केलवाड़ा इलाके के जंगल में पहुंच गया था। उसे वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर लिया है। उसे पिंजरे में बंद कर के वापस कूनो नेशनल पार्क लाया गया है। इसके पहले भी पवन चीता कूनो नेशनल पार्क से निकलकर रिहायसी इलाकों में होते हुए पोहरी और शिवपुरी के जंगल में जा पहुंचा था, जिसको तीन बार ट्रेंकुलाइज कर कूनो नेशनल पार्क के बाडे़ में लाया गया था। वहीं मादा चीता गामिनी भी कई दिन तक कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर रही थी बाद में वह अपने आप कूनो नेशनल पार्क की सीमा में आ जाती थी।
विज्ञापन
कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने हमेशा में साथ-साथ रहने वाले अग्नि और वायु चीते को एक साथ पार्क के अहेरा गेट क्षेत्र जोन में साथ साथ ही छोड़ा था। यह दोनों चीते हमेशा एक साथ ही रहते हैं, लेकिन अग्नि ने वायु का साथ छोड़ा और वह बीते शुक्रवार, गुरुवार रात से अग्नि कूनो पार्क की सीमा से बाहर निकल गया था। चीता को ट्रेंकुलाइज कर फूलों के जंगल में लाया गया है और उसकी निगरानी के लिए वन विभाग की टीम तैनात की गई है साथ ही फिर से कहीं बाहर न हो जाए इसके लिए उसे पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
