फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Lightning struck two friends playing in the field, one dead and the other injured

MP News: खेत में खेल रहे दो दोस्तों पर बिजली गिरी, एक की मौत दूसरा घायल

Sat, 18 Mar 2023 10:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Mar 2023 10:13 PM IST
सार

दमोह जिले में खेत में खेल रहे दो दोस्तों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गई। बारिश में ट्रेक्टर-ट्राला सड़क पर गिर गए। 
 

विज्ञापन
MP News: Lightning struck two friends playing in the field, one dead and the other injured
Red Lightning - फोटो : iStock

विस्तार

दमोह जिले में शुक्रवार रात आकाशीय बिजली ने जमकर कोहराम मचाया। हिंडोरिया थाना अंतर्गत दो दोस्तों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। साथी गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबलपुर से एक ट्रेक्टर-ट्रॉला तेंदूखेड़ा की ओर आ रहा था। वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक सुरक्षित बच गया। 

विज्ञापन


हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदुआ मुडर गांव में खेत में हार्वेस्टर से फसल कट रही थी। दो दोस्त दीपक विश्वकर्मा, उम्र-12 वर्ष, और गोविंद पिता बाबू सिंह, उम्र-13 वर्ष, खेल रहे थे। बिजली इन दोनों दोस्तों पर गिरी। दोनों बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी गोविंद का इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन


उधर, जबलपुर से ट्रैक्टर तेंदूखेड़ा आ रहा था। बारिश के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से उतरा और पलट गया। जबेरा विधायक प्रतिनिधि चेतन जैन और तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना चोरई और कछार के बीच हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed