फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Khajuraho MP VD Sharma Calls Chhatarpur Police Station Stone Pelting Incident Big Conspiracy

MP: छतरपुर कांड पर वीडी शर्मा बोले, ‘पुलिस प्रशासन पर हमला करना ही बड़ा चैलेंज था...ये सुनियोजित षड्यंत्र है’

Sun, 25 Aug 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Aug 2024 02:23 PM IST
सार

MP News: छतरपुर में थाने पर हुए पथराव के बाद पुलिसिया कार्रवाई की खुजराहो सांसद वीडी शर्मा ने सराहना की है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि पुलिस प्रशासन पर हमला करना ही बड़ा चैलेंज था। सुरक्षा के तंत्र को भेदना यह कोई न कोई सुनियोजित षड्यंत्र है।

विज्ञापन
MP News Khajuraho MP VD Sharma Calls Chhatarpur Police Station Stone Pelting Incident Big Conspiracy
वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचे खजुराहो सांसद और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक बार फिर छतरपुर की घटना (कोतवाली थाने में हमला) मामले में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि थाने के अंदर पुलिस प्रशासन पर हमला करना ही बड़ा चैलेंज था। सुरक्षा के तंत्र को भेदना यह कोई न कोई सुनियोजित षड्यंत्र है। 

विज्ञापन


जिस घटना को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था, उस घटना का संबंध छतरपुर के साथ-साथ मध्यप्रदेश से भी नहीं है। सांसद वीडी शर्मा ने जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सराहना की है। उन्होंने कहा है कि मुझे गर्व है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन पर जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी और प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया था। जिस पर वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस और तथाकथित लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी की पूरी घटना की गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं आज नगर पंचायत खजुराहो के वार्ड नंबर 9 लालगुवा में संजीवनी क्लीनिक का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंद्रभान सिंह गौतम, विधायक राजनगर अरविंद पटैरिया, नगर पंचायत के अध्यक्ष अरुण अवस्थी, वार्डों के पार्षदगण, सभी प्रशासनिक अधिकारी, समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed