{"_id":"6445734a3685b51e0600af37","slug":"mp-news-kamal-nath-s-tongue-slipped-in-chhindwara-said-shivraj-is-counting-his-last-breaths-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में कमलनाथ की जुबान फिसली, बोले- आखिरी सांसें गिन रहे शिवराज, बाद में कहा राजनीतिक सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में कमलनाथ की जुबान फिसली, बोले- आखिरी सांसें गिन रहे शिवराज, बाद में कहा राजनीतिक सांस
Sun, 23 Apr 2023 11:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:46 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में कमलनाथ की जुबान फिसल गई, वे भाषण के दौरान कह गए कि शिवराज अपनी आखरी सांसें गिन रहे हैं, बाद में उन्होंने सुधार करते हुए कहा कि राजनीतिक आखिरी सांस। मामला जो भी हो, पर इस बात पर अब राजनीति गर्माना तय है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान-कमलनाथ
- फोटो : Facebook
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा दौरे पर भाजपा सरकार और सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह जी आपके पास 6 महीने बचे है, जितनी घोषणाएं करनी है कर लो। बाद में जनता आपको बड़े प्यार से विदा करेगी। इस दौरान कमलनाथ की जुबान भी फिसल गई, वे भाषण के दौरान कहते चले गए कि शिवराज अपनी आखरी सांसें गिन रहे हैं, बाद में उन्होंने सुधार करते हुए कहा कि राजनीतिक आखिरी सांस। मामला जो भी हो, पर इस बात पर अब राजनीति गर्माना तय है।
बता दें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह जी अब तक 25 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। आपने करोड़ों रुपये का कर्ज लिया है, क्या आपने किसी बेरोजगार को रोजगार दिया। अतिथि शिक्षक, आशा उर्षा कार्यकर्ता इनके लिए आपने क्या किया। आपने बड़े बड़े ठेके दिए उसमें 25 प्रतिशत एडवांस लेकर अपनी कमीशन निकाल ली। पंचायत से लेकर मंत्रालय तक आपका कमीशन सेट है, मप्र भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है, ऐसे में यहां कोई निवेशक आने को तैयार नहीं है।
छिंदवाड़ा का रोक दिया बजट
कमलनाथ ने छिंदवाड़ा को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि यहां विधायक, मेयर, जिपं अध्यक्ष सभी कांग्रेस के हैं इसलिए छिंदवाड़ा का नाम सुनकर इनके हाथ पैर फूल जाते हैं, इसलिए इन्होंने यूनिवर्सिटी का बजट रोक दिया, छिंदवाड़ा से ये सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।