फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Kamal Nath's taunt on the action against drugs, said the government will remain intoxicated till the e

MP News: नशे के खिलाफ एक्शन पर कमलनाथ का तंज, बोले- चुनाव तक सरकार नशे में रहेगी, मुलायम को याद कर भावुक हुए

Mon, 10 Oct 2022 02:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Oct 2022 02:26 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के नशे के खिलाफ कार्रवाई और नशामुक्ति अभियान पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि चुनाव के पहले उन्हें ये सब और नशा याद आता है। यह लोग खुद नशे में हैं और अब चुनाव आने पर नशा थोड़ा-थोड़ा कम हो रहा है। कमलनाथ ने कहा कि अगले 11 महीने इसी नशे में रहेंगे।

विज्ञापन
MP News Kamal Nath's taunt on the action against drugs, said the government will remain intoxicated till the e
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को सरकार की नशे की खिलाफ कार्रवाई और अभियान पर तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के पहले उन्हें ये सब ओर नशा याद आता है। ये लोग खुद नशे में हैं और अब चुनाव आने पर नशा थोड़ा-थोड़ा कम हो रहा है। कमलनाथ ने कहा कि अगले 11 महीने इसी नशे में रहेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की सरकार बनने पर पूर्ण शराबबंदी की बात से किनारे करते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि आज की नई पीढ़ी शराब से जुड़े। हमारी सरकार बनेगी तो युवाओं को शराब के नशे से बचाने के लिए कमेटी बनाएंगे।
विज्ञापन

 
मुलायम को याद कर हुए भावुक
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर कमलनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुलायम यादव को याद करते हुए कहा कि मेरे उनसे बहुत पुराने और निकट संबंध थे। मुलायम यादव सिर्फ राजनीतिक व्यक्ति नहीं थे। वे एक समाज सेवक थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। जब मैं संसदीय कार्यमंत्री था तक उनसे काफी चर्चा होती थी।
विज्ञापन

 
विधायकों के आरोपों पर कमेटी बना रहे
कांग्रेस के दो विधायकों पर रेवांचल एक्सप्रेस में छेड़छाड़ के आरोप पर कमलनाथ ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बना रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लेंगे और उस रिपोर्ट को अनुशासन समिति को सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा श्रेय ले रही है
महाकाल लोक लोकार्पण के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा हर चीज का इवेंट बनाती है। यह एक शासकीय कार्यक्रम है। इसकी नींव हमने रखी थी। भाजपा सिर्फ श्रेय लेने का काम करती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो फाइलों में प्रमाण के रूप में मौजूद है। पता नहीं अब कब किसान कर्ज माफी का भी श्रेय लेगी? लेकिन जनता बहुत समझदार है। जनता को गुमराह करने के लिए यह कभी प्रधानमंत्री को बुला रहे हैं, धार्मिक आयोजन कर रहे हैं।  
 
सरकार बनने पर अधूरे काम पूरे करेंगे
कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो अधूरे काम पूरे करेंगे। श्रीलंका में सीता माता मंदिर निर्माण, किसान कर्ज माफी जैसे काम करेंगे। किसानों को मुआवजा देंगे। उन्होंने कहा कि आज उनकी फसल बर्बाद हो चुकी है, लेकिन कोई सर्वे करने नहीं जा रहा है। यह किसानों की फसल का नहीं बल्कि उनके भविष्य का नुकसान है। उन्होंने कहा कि कारम डैम के फूटने से किसानों की जमीन खेती लायक नहीं बची है।

 
आज हर वर्ग परेशान हैं
बेरोजगार युवाओं के आंदोलन पर कमलनाथ ने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है। शिक्षकों, बेरोजगार नौजवानों पर लाठी चार्ज हो रहा है। आज सुखी कौन है। सिर्फ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता। यह सब माल बटोरने में लगे हुए हैं। हमारी सरकार में हमने भर्ती की शुरुआत की थी। दिल्ली से भोपाल तक लोगों की आवाज दबाने में लगे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed