फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: In the viral video of Kamal Nath, the Home Minister's taunt

MP News: पंडित मिश्रा के सामने बोले कमलनाथ- हम सात दिन से मर रहे, मिश्रा का तंज- बुजुर्गों को नुकसान न हो जाए

Wed, 30 Nov 2022 02:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Nov 2022 02:31 PM IST
सार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें पंडित प्रदीप मिश्रा के सामने कमलनाथ कह रहे हैं कि हम सात दिन से मर रहे हैं। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है।  

विज्ञापन
MP News: In the viral video of Kamal Nath, the Home Minister's taunt
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार को विश्राम किया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ कमलनाथ का पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पंडित मिश्रा इन दिनों इंदौर में कथा कर रहे थे। इसी दौरान कमलनाथ उनसे मिलने गए थे। वीडियो में कमलनाथ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम सात दिन से मर रहे हैं। इसे लेकर भाजपा ने हमले करने शुरू कर दिए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी का इवेंट कहीं बुजुर्गों के लिए नुकसानदायक न हो जाएं।

विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माननीय कमलनाथ जी मैंने आपका वीडियो देखा, जिसमें आप कह रहे हैं कि पिछले सात दिनों से हम मर रहे हैं। मैंने यह भी सुना कि कैसे उन्होंने अपनी शर्तों पर प्रोग्राम टंट्या मामा, महाकाल के यहां अन्य जगह जाने के लिए आपसे नाम जुड़वाया। आपकी पीड़ा स्वाभाविक है। इससे धार्मिक और जनजाति वर्ग के प्रति जो पांखड है, वह भी स्पष्ट आपकी जुबानी हो रहा है। मैं राहुल गांधी से प्रार्थना करूंगा कि जो लोग शारीरिक रूप से अस्वस्थ है, उन लोगों को जबरदस्ती न चलाएं कि उन्हें  मरने तक की बात करनी पड़े। आपका इवेंट कहीं किसी के लिए नुकसानदायक न हो जाएं। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed