फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: In the capital, a speeding car driver caught police personnel on patrol, one's condition is critical

MP News: तेज रफ्तार कार चालक ने गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

Tue, 20 Sep 2022 08:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Sep 2022 08:05 AM IST
सार

भोपाल में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गश्त पर निकले सिपाही को तेज रफ्तार कार चालक ने चपेट में ले लिया। उसकी हालात गंभीर है। वहीं, तीन अन्य ने इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
MP News: In the capital, a speeding car driver caught police personnel on patrol, one's condition is critical
भोपाल में तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस कर्मी को चपेट में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में हिट एंड रन का केस सामने आया है। गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों को कार चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सिपाही राकेश मेहरा और धर्मराज मेहरा समेत चार पुलिस कर्मी गश्त पर थे। वह नारायण नगर सर्विस रोड पर खड़े होकर बात कर रहे थे। सिपाही राकेश मेहरा चार्ली वाहन पर बैठे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार पुलिसकर्मियों की तरफ आई। राकेश मेहरा कार को देखकर चार्ली वाहन से कूद गए। दो सिपाही भी इधर उधर भाग गए। लेकिन बाइक को टक्कर मारते हुए कार चालक ने धर्मराज मेहरा को चपेट में ले लिया। धर्मराज की हालत गंभीर है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी घटना के बाद कार लेकर फरार हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने किराए पर कार ली थी। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। वहीं, आरोपी की तलाश कर रही है।

 
घटना 17 सितंबर रात 12 बजे की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें साफ दिख रहा है कि चारों पुलिस कर्मी सर्विस रोड पर खड़े होकर बात कर रहे हैं। तभी उनकी तरफ एक तेज रफ्तार कार आती है। उनको संभलने तक का मौका भी नहीं मिलता है। तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए सिपाही को चपेट में ले लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed