फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: In CM's program, Kanya Puja is forgotten, pre-schooling will be done from Shivraj Bale Anganwadi

MP News: CM के कार्यक्रम में कन्या पूजन भूला विभाग, शिवराज बोले मां, बेटी, बहन को अधिकार दिलाना जिंदगी का मकसद

Sat, 12 Nov 2022 03:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Nov 2022 03:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बोले कि मेरी जिंदगी का मकसद मां, बेटी और बहन को उनका अधिकार दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों ऐसा सिस्टम बनाने को कहा, जिसमें सुझाव आएं। उन्होंने कहा क पोषण आहार खाना पाप खाना है। इससे बड़ा कोई अपराध नहीं है। सीएम ने कहा कि राज्यस्तरीय पुरस्कार हर साल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: In CM's program, Kanya Puja is forgotten, pre-schooling will be done from Shivraj Bale Anganwadi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, सहायिका को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अब आंगनवाड़ी सिर्फ आंगनवाड़ी नहीं होगी. अब प्री स्कूलिंग वहीं होगी। सीएम ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मेरे लिए विभाग नहीं परिवार है। हमारी आंगनवाड़ी का अमला बहुत मेहनत करता है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रमाणपत्र मैंने आपके हाथ में नहीं दिया बल्कि प्रदेश की जनता की ओर से आपका सम्मान किया है। विभाग का उद्देश्य सभल हो जाए यही जीवन की सार्थकता है।
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि मैं 18 घंटे काम करता हूं। अभी भी गला खराब है। प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता का काम करना है। इसलिए काम करते रहता हूं। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश में पूरी तरह कुपोषण दूर करना है। सीएम ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग 75 प्रतिशत आबादी की सेवा करने वाला विभाग है।
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि कुपोषण मुझे प्रदेश के माथे पर कलंक सा लगता है। बच्चे कुपोषित ना रहें यह हमें करना है। यह सही है कि बाकी कई राज्यों से हम पीछे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम ठान लें तो कुछ असंभव नहीं है। सीएम ने कहा कि मुझे मांगने में कोई शर्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने अडॉप्ट आंगनवाड़ी अभियान समाज को जोड़ने के लिए शुरू किया। इंदौर में एक दिन में ठेले लेकर निकाला था तो बिना मांगे साढ़े 8 लाख रुपये से अधिक के चेक मिल गए। हमें यह सोचना है कि हम अपनी आंगनवाड़ी को कैसे एक आदर्श आंगनवाड़ी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि कोई बच्चा एक साल में अंडरवेट नहीं रहेगा।

सीएम ने कहा कि मेरी एक जिद है कि मैं प्रदेश में लिंगानुपात को बराबर करुंगा। सीएम ने कहा कि आज विभाग कन्या पूजन करना भूल गया। उन्होंने कहा कि 2011-12 में एक हजार बेटों पर 912 बेटियों का जन्म होता था। आज यह आकड़ा 956 बेटियां पहुंच गया है। हमें 1 हजार बेटों के जन्म पर 1 हजार बेटियों का जन्म हो करना है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश में चमत्कार हो रहे हैं।


मुख्यमंत्री बोले कि मेरी जिंदगी का मकसद मां, बेटी और बहन को उनका अधिकार दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों ऐसा सिस्टम बनाने को कहा, जिसमें सुझाव आएं। उन्होंने कहा कि पोषण आहार खाना पाप खाना है। इससे बड़ा कोई अपराध नहीं है। सीएम ने कहा कि राज्यस्तरीय पुरस्कार हर साल दिए जाएंगे। उनहेंने जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आंगनवाड़ी को पुरुस्कार देने की पहल करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed