फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Husband took the woman to the hospital by tonga in Burhanpur

MP News: अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंसकर्मी ने मांगे 500 रुपये, पति ने तांगे से बीवी को पहुंचाया हॉस्पिटल

Tue, 13 Dec 2022 06:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 06:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। एंबुलेंसकर्मी के 500 रुपये मांगने पर मजबूरी में परिजनों को तांगे के सहारे महिला को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
MP News Husband took the woman to the hospital by tonga in Burhanpur
एंबुलेंसकर्मी ने महिला से मांगे रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर जिले में शिकारपुरा की रहने वाली साबिरा बी की तबीयत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस सुविधा तक नसीब नहीं हुई। साबिरा के पति तांगा चलाते हैं तो वह अपने तांगे में ही बीवी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे गए, जिसके बाद एक बार फिर साबित हो गया है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत कितनी खस्ताहाल है।

विज्ञापन


बता दें कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए और जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है। वहीं, सरकारी मशीनरी और अफसरशाही इन योजनाओं को पलीता लगाने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शिकारपुरा की रहने वाली साबिर बी कि मंगलवार सुबह तबियत बिगड़ी और उनके पति जो कि तांगा चलाकर अपना जीवन-यापन करते हैं और साबिर बी भी मेहनत मजदूरी कर पति का हाथ बटाती है। इनके पास न ही मोबाइल है और न ही एंबुलेंस को देने के लिए पैसे तो साबिर के पति को अपने तांगे में उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह नजारा देख आसपास के लोगों ने इसके फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन


एंबुलेंस धूल खा रही...
सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जनता को मुहैया करवाने के लिए लाखों करोड़ों खर्च कर रही है। वहीं, 108 एंबुलेंस सेवा भी जिले में चल रही है। वहीं, कई एंबुलेंस ऐसे भी हैं, जो सरकारी अस्पताल में धूल खाती हुई नजर आ रही हैं। अस्पताल परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी रहती है, जो कि मरीजों से मनमाना रुपया वसूल कर रही हैं। इस पर भी जिला अस्पताल प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है या यूं कहे की प्राइवेट एंबुलेंस के संचालकों से अस्पताल प्रबंधन की सांठगांठ के चलते यह गोरखधंधा जिले में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज साबिरा ने बताया...
साबिरा बी ने बताया, प्राइवेट एंबुलेंस वाले 400 से 500 रुपये मांग रहे थे। जो कि हमारे पास नहीं थे और मोबाइल भी हम लोगों के पास नहीं हैं तो हम 108 एंबुलेंस सेवा को भी फोन नहीं लगा पाए। मेरे पति मुझे जो कि तांगा चलाकर परिवार चलाते हैं, उन्होंने तांगे में पीछे रखकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed