फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Home Minister talks to the child who complains about the mother in Burhanupar

MP News: मम्मी की शिकायत करने वाले बच्चे से गृहमंत्री ने की बात, चॉकलेट और साइकिल उपहार में देंगे

Tue, 18 Oct 2022 11:41 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 18 Oct 2022 11:41 AM IST
सार

बुरहानपुर में रविवार को तीन साल का बच्चा अपने पिता के साथ मां की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बच्चे से बात की है। वह बच्चे को चॉकलेट और साइकिल उपहार में देंगे।

विज्ञापन
MP News: Home Minister talks to the child who complains about the mother in Burhanupar
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हमजा से बात करतें हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में अपनी मम्मी की शिकायत करने पहुंचे बच्चे से मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बात की। मिश्रा दीपावली पर बच्चे को चॉकलेट और साइकिल उपहार में देंगे। गृहमंत्री मिश्रा ने तीन साल के बच्चे हमजा से वीडियो कॉलिंग पर बात की। मंत्री ने बच्चे से पूछा कि आपको क्या चाहिए। बच्चे ने चॉकलेट और साइकिल की डिमांड की। इसके बाद मिश्रा ने कहा कि हम चॉकलेट और साइकिल भिजवाते हैं। फिर अच्छे से दीवाली मनाना। मिश्रा ने बताया कि मैंने बच्चे से बात की। उसके पिता और थानेदार मैडम से बात की है। मुझसे बच्चे ने चॉलकेट और साइकिल मांगी है। मैं उसे भिजवा रहा हूं। 
विज्ञापन


बता दें,  मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर की देड़तलाई पुलिस चौकी में तीन साल के बच्चे का मां की शिकायत करने का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देड़तलाई चौकी प्रभारी एसआई प्रियंका नायक ने बताया कि तीन साल का बच्चा पास में ही रहता है। उसके माता-पिता उसे कुछ भी गलत होने पर पुलिस को पकड़वा देने की बात कहते थे। रविवार सुबह बच्चा पिता के साथ चौकी पर आ पहुंचा और मां की शिकायत करने की बात कहने लगा। उसके अंदाज-ए-बयां पर हंसी भी आ रही थी। 
विज्ञापन


नायक ने बताया कि रविवार सुबह मां बेटे को तैयार कर रही थी। काजल नहीं लगवाने पर मां ने उसे डांट दिया तो बच्चा पिता के साथ पुलिस के पास चलने की जिद करने लगा। पिता उसे ले भी गए। थाने में उसने बताया कि मम्मी ने मुझे मारा है। वह मेरी चॉकलेट छीन लेती हैं। उन्हें जेल में डाल दो। एसआई प्रियंका नायक ने बच्चे का दिल रखने के लिए कागज पर शिकायत नोट की और बच्चे से हस्ताक्षर कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed