फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Home Minister Amit Shah to visit Bhopal on August 22, will preside over the meeting of the Central Zo

MP News: गृहमंत्री अमित शाह 22 अगस्त को भोपाल दौरे पर, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Sun, 14 Aug 2022 03:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 Aug 2022 03:21 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अगस्त को भोपाल के दौरे पर रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। बैठक में नक्सलवाद के साथ आतंरिक सुरक्षा के मुद्दे सहित आतंकी गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Home Minister Amit Shah to visit Bhopal on August 22, will preside over the meeting of the Central Zo
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अगस्त को भोपाल के दौरे पर रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। बैठक में नक्सलवाद के साथ आतंरिक सुरक्षा के मुद्दे सहित आतंकी गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

 
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 2020 में छत्तीसगढ़ में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए थे। 22 अगस्त को होने वाली बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। मध्य क्षेत्रीय परिषद के मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ सदस्य है। बैठक में शामिल होने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इनके साथ ही दो-दो मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
मध्य क्षेत्रीय परिषद का गठन राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश पर 1956 में किया गया था। इसके तहत सभी राज्यों को छह परिषद में बांटा गया है। इस परिषद का उद्देश्य राज्यों के बीच आपसी समन्वय, आर्थिक और सामाजिक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा कर केंद्र सरकार से समाधान निकालना परिषद की जिम्मेदारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नक्सली समस्या को केंद्र की मदद से नियंत्रित करने को लेकर चर्चा, साथ ही क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध, छत्तीसगढ़ गठन के बाद लंबित मामले और उत्तर प्रदेश के साथ संयुक्त केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलख्ंड को मिलने वाले पानी के मुद्दे पर बातचीत होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed