फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Haryana truck driver commits suicide on Damoh-Jabalpur road

MP News: दमोह-जबलपुर मार्ग पर हरियाणा के ट्रक चालक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 07 Jul 2023 07:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 07:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दमोह-जबलपुर मार्ग पर हरियाणा निवासी ट्रक चालक ने आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या से पहले चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
MP News Haryana truck driver commits suicide on Damoh-Jabalpur road
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले से होकर गुजरने वाले दमोह-जबलपुर मार्ग पर जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलहरी कालोनी के समीप शुक्रवार दोपहर हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय ट्रक चालक अकेला था। स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर जबेरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। जबेरा थाना के एसआई सियाराम सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली थी कि जलहरी कालोनी के समीप एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा है और उसके चालक ने पेड़ से फंदा लगाकर फांसी लगा ली है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त हरियाणा निवासी रजनी सिंह के रूप में हुई है। परिजनों से फोन पर बात कर उन्हें घटना की जानकारी दी और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed