फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Government removes PS Sanjay Shukla before Investor Summit, Mal Singh Bhayadia will be Bhopal Commiss

MP News: सरकार ने इन्वेस्टर समिट से पहले PS संजय शुक्ला को हटाया, माल सिंह भयडिया भोपाल आयुक्त होंगे

Sun, 06 Nov 2022 11:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 06 Nov 2022 11:01 PM IST
सार

राज्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी की है। सरकार ने इन्वेस्टर समिट से पहले औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव 1994 बैच के आईएएस संजय कुमार शुक्ला को हटा दिया है। उनको लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
MP News: Government removes PS Sanjay Shukla before Investor Summit, Mal Singh Bhayadia will be Bhopal Commiss
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

राज्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी की है। सरकार ने इन्वेस्टर समिट से पहले औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव 1994 बैच के आईएएस संजय कुमार शुक्ला को हटा दिया है। उनको लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव 1997 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति निवेश प्रोत्साहन विभाग बनाया गया है। वहीं, नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त 2006 बैच के आईएएस अधिकारी माल सिंह भयडिया को भोपाल संभाग का आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन

 
सामान्य प्रशासन की तरफ से रविवार को जारी आदेश में 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इसके अलावा अन्य आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए है। आदेश में अध्यक्ष, कर्मचारी चयन मण्डल तथा अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 1990 के आईएएस अधिकारी मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष, कर्मचारी चयन मण्डल, मध्य प्रदेश भोपाल तथा विकास आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन

 
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव तथा मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध मुकर्जी को प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा महानिदेशक आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्य प्रदेश भोपाल(अतिरिक्त प्रभार) सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed