{"_id":"645ce5d6b05f4b8af8093e13","slug":"mp-news-gold-chain-snatched-from-woman-s-neck-in-chhindwara-three-suspects-arrested-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में महिला के गले से छीनी सोने की चेन, तीन संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में महिला के गले से छीनी सोने की चेन, तीन संदिग्ध गिरफ्तार
Thu, 11 May 2023 06:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 11 May 2023 06:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में दिनदहाड़े बाजार में एक महिला की सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को पकड़ा है।
विज्ञापन
chain snatcher
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में लगातार चेन स्नैचर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पहले धर्म रेगड़ी फिर कोतवाली और अब हर्रई में सरेराह एक महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हर्रई नगर के न्यू मार्केट में दोपहर लगभग 3:30 बजे साहू परिवार की महिलाएं बाजार जा रही थी। तभी अचानक मोटरसाइकिल में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन छीनी और भाग गए। वारदात के बाद पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। देर शाम को संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे
नगर परिषद हर्रई द्वारा पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने थे। आज तक नगर परिषद द्वारा कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए। ऐसे में बदमाश सरेआम चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को सीधी चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
