{"_id":"65368f9690c1cd404c0ec3a9","slug":"mp-news-four-ias-officers-given-new-responsibilities-vs-choudhary-kolsani-made-md-of-jal-nigam-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, वीएस चौधरी कोलसानी को जल निगम का एमडी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, वीएस चौधरी कोलसानी को जल निगम का एमडी बनाया
Mon, 23 Oct 2023 08:52 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 23 Oct 2023 08:52 PM IST
सार
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासन सेवा के चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इसमें आईएएस वीएस चौधरी कोलसानी को जल निगम का एमडी बनाया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इसमें नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव 2011 बैच के अधिकारी वीएस चौधरी कोलसानी को मध्य प्रदेश जल निगम का प्रबंधन संचालक बनाया है। कोलसानी के पदभार ग्रहण करने के बाद आईएएस संजय कुमार शुक्ला जल निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त रहेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव 2012 बैंच के नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को राज्य बीज एवं फॉर्म विकास निगम के प्रबंध संचालक बनाया है। इनके पदभार ग्रहण करने के बाद प्रीत मैथिल राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त रहेंगी।
वहीं, इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव 2011 बैच के शिवराज सिंह वर्मा को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का उप सचिव पदस्थ किया गया। मध्य प्रदेश शासन उप सचिव 2018 बैच की वंदना शर्मा को वाणिज्यिक कर विभाग का उप सचिव बनाया है।
विज्ञापन
वहीं, इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव 2011 बैच के शिवराज सिंह वर्मा को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का उप सचिव पदस्थ किया गया। मध्य प्रदेश शासन उप सचिव 2018 बैच की वंदना शर्मा को वाणिज्यिक कर विभाग का उप सचिव बनाया है।
विज्ञापन
