{"_id":"646738715f503a78d900606a","slug":"mp-news-fir-lodged-against-arjit-verma-who-defrauded-crores-had-cheated-showing-letter-pad-health-minister-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: करोड़ों की ठगी करने वाले अर्जित वर्मा पर FIR दर्ज, स्वास्थ्य मंत्री के लेटर पैड दिखाकर की थी धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: करोड़ों की ठगी करने वाले अर्जित वर्मा पर FIR दर्ज, स्वास्थ्य मंत्री के लेटर पैड दिखाकर की थी धोखाधड़ी
Fri, 19 May 2023 02:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 19 May 2023 02:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मेडिकल एंजेसी और दवाइयों के टेंडर दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अर्जित वर्मा के खिलाफ अपराध दर्जकर लिया गया है। बड़ी बात ये है कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का सगा भतीजा बताया गया।
विज्ञापन
ठगी करने वाले अर्जित वर्मा पर FIR दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जिले में स्वास्थ्य मंत्री का फर्जी लेटर पैड और दवाइयों का टेंडर पास होने के कागजात दिखाते हुए पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब कोतवाली थाने पहुंचे पांच लोगों ने मिलकर एबी वेरियर्स सर्विसस के प्रोपराइटर अर्जित वर्मा की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने साथ हुए एक करोड़ 39 लाख की धोखाधड़ी होना बताया।
विज्ञापन
पूरे मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि रूपेश सरावगी और उनके साथियों ने अर्जित वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि मेडिकल और दवाइयों के टेंडर के नाम पर एक करोड़ 39 लाख की धोखाधड़ी किया है। पैसे तकरीबन छह महीने पहले लिए थे। मामले में स्वास्थ्य मंत्री के लेटर पैड की जानकारी दी गई जो की जांच में फर्जी पाए गए। आरोपी अर्जित वर्मा के खिलाफ 351/23 धारा-420, 467, 468, 471 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, आरोपी अर्जित वर्मा जो की एबी वेरियर्स सर्विसस के प्रोपराइटर है, जिसके आड़ में खंडवा के आदित्य गगराडे से 50 लाख तो कटनी के अन्य चार लोग जिनमें रूपेश सरावगी से 20 लाख, सिद्धार्थ खर्द से 30 लाख तो अरुण कुशवाहा से 15 लाख रुपये की राशि दवाइयों के टेंडर के नाम पर फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया। वहीं, जब आवेदकगण लोगों ने अपना पैसा वापस मांगा तो पहले तो पैसे देने से आनाकानी की फिर खुद आत्महत्या करते हुए पांचों को फंसने की धमकी देने लगा था। फिलहाल, कोतवाली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
