फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Father fought with leopard to save his daughter in Damoh, kept fighting till the animal was chased aw

MP News: दमोह में बेटी को बचाने तेंदुए से भिड़ गया पिता, जानवर को खदेड़ने तक लड़ता रहा

Sat, 25 Feb 2023 05:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 25 Feb 2023 05:37 PM IST
सार

दमोह के मडियादो में तेंदुए ने तीन जगह पर रिहायशी बस्ती में हमला किया। एक जगह तो बेटी को बचाने के लिए पिता तेंदुए से भिड़ गया और तब तक डटा रहा, जब तक बेटी सुरक्षित नहीं हो जाती। 
 

विज्ञापन
MP News: Father fought with leopard to save his daughter in Damoh, kept fighting till the animal was chased aw
दमोह में तेंदुए के हमले में घायल संतु बंसल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के अंतर्गत आने वाले मडियादो में शुक्रवार रात को तेंदुए ने तीन अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों पर हमला किया। इसमें करीब 10 से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों को जख्मी हालत में हटा अस्पताल लाया गया। कुछ घायलों का इलाज मडियादो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। 

विज्ञापन


तेंदुए ने जब ग्रामीणों पर हमला किया, तब एक पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए उससे भिड़ गया। उस समय तक लड़ता रहा, जब तक तेंदुआ भाग नहीं जाता। पिता घायल हो गया, लेकिन बेटी की जान बच गई है। मडियादो बफर क्षेत्र प्रबंधन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। चार लोगों को तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की। घटनास्थल की जांच की जा रही है। हमला करने के बाद तेंदुआ अंधेरे में भाग गया है। उसकी तलाश सुबह भी होती रही। 
विज्ञापन


बेटी की चीख सुनकर निकला घर से बाहर
मडियादो में ही संतु बंसल नामक ग्रामीण घर में था। उसकी बेटी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। मां ने शोर मचाया। यह शोर सुनकर संतु बाहर निकला। उसने देखा कि बेटी पर तेंदुए ने हमला किया है। वह तेंदुए से भिड़ गया। इस बीच घायल भी हुआ। पत्नी ने बताया कि वह देर रात निस्तार के लिए लड़की के साथ बाहर गई थी, तभी तेंदुए ने हमला किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुए घायल
तेंदुए ने पहले झोऊदा-इमलिया में आठ ग्रामीणों पर हमला किया। उसके बाद  चार किमी दूर पाठा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला किया। फिर मडियादो के दर्राटोला में एक महिला पर हमला किया। करीब 15 किमी के दायरे में यह हमले किए गए हैं। घायलों में संतु बंसल, पानबाई बंसल, भागवती, कमलारानी आदिवासी, गोरीबाई पति छिंगा आदिवासी, सरस्वती आदिवासी, कल्पना, पानबाई, श्यामलाल, दसरथ, पुरुशोत्तम, शामिल है। इनमें गोरीबाई की हालत गंभीर है। 


पन्ना में आने के बाद से बढ़े हमले
मडियादो जब से पन्ना टाइगर रिजर्व में शामिल हुआ है, यहां जंगली जानवरों के हमले बढ़ गए हैं। जानवर रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। रेंजर एचएच भार्गव ने बताया कि तेंदुए के हमले से एक दर्जन ग्रामीण घायल हुए हैं। कुछ घायल सीधे हटा चले गए। कुछ घायलों का इलाज मडियादो में कराया है ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed