फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Family living in darkness for a month in Burhanpur reached collector office with a lantern

सुन लो सरकार! अंधेरे में जिंदगी काट रहा परिवार लालटेन लेकर कलेक्टर साहब के पास पहुंचा, सुनाई दर्द भरी दास्तां

Tue, 29 Aug 2023 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 03:39 PM IST
सार

Burhanpur News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक व्यक्ति परिवार सहित लालटेन लेकर कलेक्टर के दफ्तर पहुंचा। अपनी मजबूरी बताते हुए व्यक्ति ने एक महीने से अंधेरे में जीवन-यापन करने की बात भी बताई। साथ ही गुहार लगाया कि हमारी समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाए।

विज्ञापन
MP News Family living in darkness for a month in Burhanpur reached collector office with a lantern
गरीब परिवार पहुंचा कलेक्टर ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर के लोनी गांव में एक गरीब परिवार अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ करीब एक महीने से अंधेरे में रह रहा है। इस परिवार को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। साथ ही साथ मच्छरों के आतंक से परिवार बीमारी से ग्रसित भी हो रहा है। परिवार के कई बार विद्युत कार्यालय में जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन


परेशान होकर पीड़ित परिवार मंगलवार को जनसुनवाई में लालटेन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और अफसरों से गुहार लगाई। मनमानी बिल आने के कारण गरीब समाधान सावड़े जो किसानों के पास खेत में मजदूरी करता है, जिससे उसके परिवार का गुजारा भी नहीं हो पाता है। ऐसे में हर महीने चार पांच हजार बिल भरने में असमर्थ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




खास बात यह है कि घर में कुल आठ लोगों का परिवार कच्चे मकान के साथ अंधेरे में बिना लाइट के एक महीने से रह रहा है। इस महंगाई के जमाने में सिलेंडर 1200 रुपये, मोबाइल रिचार्ज 450 हर महीने से शुरुआत और टीवी का रिचार्ज 300 रुपये, इतनी महंगाई के जमाने में एक मजदूर चार बालिकाओं और एक विकलांग भाई का कैसे पालन-पोषण कर पाएगा। बच्चियां तो सरकारी स्कूल में जाती हैं, परंतु अंधेरा होने के कारण बहुत भयभीत होती हैं और इस अंधेरे में वह कैसे पढ़ पाएंगी।

दत्तू मेढे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीम आर्मी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मनमानी बिल गरीबों से वसूल कर रहे हैं, यह अच्छी बात नहीं है। चुनाव आने पर यह जल्द से जल्द बिल भरवा लेते हैं और लोगों का श्रेय लेने के लिए बिल माफ योजना चला देते हैं। यह सारी योजनाएं जनता समझ चुकी है। कुछ लाडली बहनें दफ्तरों के चक्कर काट-काट के थक चुकी हैं। फिर भी मामा ने सुनना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed