फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Exercise started to connect Bhopal-Gwalior-Jabalpur with direct air service, Silavat met Scindia

MP News: भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर को सीधी हवाई सेवा से जोड़ने की कवायद शुरू, सिलावट ने की सिंधिया से मुलाकात

Sun, 26 Dec 2021 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 05:39 PM IST
सार

भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा। सिलावट ने सिंधिया से भेंट कर ग्वालियर को राजधानी भोपाल से सीधी फ्लाइट से जोड़ने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
MP News: Exercise started to connect Bhopal-Gwalior-Jabalpur with direct air service, Silavat met Scindia
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा और मुलाकात की। सिलावट ने सिंधिया से भेंट कर, अपने प्रभार जिले ग्वालियर को राजधानी भोपाल से सीधी फ्लाइट से जोड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्वालियर, जबलपुर हवाई अड्डा के विकास के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। मंत्री ने बताया कि ग्वालियर-भोपाल व भोपाल-ग्वालियर एवं ग्वालियर-भोपाल-जबलपुर तथा जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर के लिए हवाई सेवा शुरू करने से आम जन के साथ-साथ व्यावसायिक वर्ग को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

 
जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि सिंधिया जी के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद मध्य प्रदेश को अनेक सुविधाएं मिली हैं। इसी क्रम में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर को सीधी फ्लाइट से जोड़ने के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भोपाल और ग्वालियर दोनों ही औद्योगिक नगरी हैं, तथा भोपाल राजधानी होने से सभी शासकीय मुख्यालय यहां हैं। वहीं ग्वालियर में एजी, एमपी हाईकोर्ट, भू-अभिलेख कार्यालय, आबकारी विभाग का मुख्यालय होने से यहां आने-जाने वाले आम जन, शासकीय अधिकारियों और व्यवसायी वर्ग की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि इन दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा शुरू होने से एयरलाइन्स कंपनियों को भी लाभ होगा।


जबलपुरवासियों को भी मिलेगा लाभ
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि जबलपुर हमारे प्रदेश का बड़ा शहर है और वहां एयरपोर्ट भी संचालित है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर में विद्युत विभाग तथा हाईकोर्ट की मुख्य खंडपीठ स्थित होने से भोपाल-जबलपुर के मध्य भी हवाई सुविधा की अत्यंत आवश्यकता है। इन शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू होने से हाई कोर्ट आने-जाने वालों के साथ-साथ शहरवासियों का भी समय बचेगा। इससे आम जन, व्यवसायी वर्ग और अधिकारियों को भी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि नगर विमानन मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत इन शहरों को सीधी हवाई सेवा से जोड़ना ग्वालियर और जबलपुर के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। मंत्री सिलावट ने कहा कि उड़ान योजना का उद्देश्य ‘उड़े देश का आम नागरिक’ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed