{"_id":"633e9b12803ed93fbe29ee0c","slug":"mp-news-digvijay-singh-s-allegation-bjp-abolished-reservation-at-five-places-narottam-said-this-british-tac","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दिग्विजय सिंह का आरोप, BJP ने पांच जगह आरक्षण खत्म कर दिया, नरोत्तम बोले यह अंग्रेजों वाली टेक्टिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दिग्विजय सिंह का आरोप, BJP ने पांच जगह आरक्षण खत्म कर दिया, नरोत्तम बोले यह अंग्रेजों वाली टेक्टिस
Thu, 06 Oct 2022 02:42 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:42 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के एक साल पहले ही सियासी आरोप-प्रत्योराप तेज हो गए है। दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो शेयर कर बीजेपी पर आरक्षण खत्म करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और दिग्विजय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर पांच जगह आरक्षण खत्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। इसके साथ एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि भाजपा दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग विरोधी है। दिग्विजय सिंह ने शेयर किए वीडियो में बताया गया है कि बीजेपी ने पांच जगह आरक्षण खत्म कर दिया है। इसमें मध्य प्रदेश में एमपी पीएससी में भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाला 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। बिना किसी आदेश और नोटिफिकेशन के इसे खत्म कर दिया गया। इसके अलावा बीजेपी की हरियाणा सरकार ने सरकारी नौकरी में स्पोर्ट्स कोटे को खत्म कर दिया है। लोकसभा और कई विधानसभा में एग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षित सीटों को खत्म कर दिया गया। दिव्यागों को इंडियन पुलिस सर्विस में मिलने वाले 4 प्रतिशत आरक्षण खत्म कर दिया है।
वहीं, सरकारी संस्थानों का प्राइवेटाइजेशन कर उनके काम करने वाले कर्मचारियों का आरक्षण खत्म किया जा रहा है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पटलवार
इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हा कि यह दिग्विजय सिंह की अंग्रेजों वाली टेक्टिस है। फूट डालो और राज करों। उन्होंने कहा कि ऐसा ही उन्होंने खरगोन दंगों में कहीं की मस्जिद कहीं बता दी थी। मस्जिद पर झंडा फहराते हुए कोई और बता दिया था। पाकिस्तान के पुल को भोपाल का पुल बता दिया था। यह भी उसी से रिलेटेड है। कैसे जातियों में बांटे। इसलिए उन्होंने कहा कि इसमें आरक्षण समाप्त कर दिया ताकि भ्रम फैला कर थोड़ा बहुत फायदा मिल जाए। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की मध्य प्रदेश में भोपाल जैसी स्थिति ही होंगी।