{"_id":"65b2260168ed7479d8062503","slug":"mp-news-dead-body-of-leopard-found-in-katni-kaina-forest-area-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कैना वन क्षेत्र में मिला तेंदुए का शव, शिकार की संभावना, जांच में जुटी डॉग स्क्वायड सहित फॉरेस्ट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कैना वन क्षेत्र में मिला तेंदुए का शव, शिकार की संभावना, जांच में जुटी डॉग स्क्वायड सहित फॉरेस्ट टीम
Thu, 25 Jan 2024 02:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:43 PM IST
सार
तेंदुए के शव के पास 11केवी की तार भी निकली है, जिससे शिकार की संभावना के चलते विभाग डॉग स्क्वायड के माध्यम से सर्च ऑपरेशन चला रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी वन विभाग टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी वन विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रीठी वनपरिक्षेत्र में एक तेंदुए का शव मिला। डीएफओ गौरव शर्मा, एसडीओ, रेंजर सहित वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे और की जांच शुरू करवाई। घंटों चली जांच में विभाग के हाथ खाली रहे, जिसके बाद डॉग स्क्वायड के जरिए आस पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया गया, जो अभी जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रीठी वनपरिक्षेत्र के कैना बीट अंतर्गत मुहार हार नाले के समीप वन विभाग को तेंदुए का शव संदिग्ध हालात पर मिला था। सूचना ग्रामीणों से मिलते ही बिटगार्ड द्वारा रेंजर सहित डीएफओ तक पहुंचाई। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने तेंदुए के शव के पास ब्लड भी डला देख मामले की जांच शुरू करवाई है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो क्षेत्र में कुछ शिकारी एक्टिव थे जो तार के करंट से वन प्राणियों का शिकार किया करते थे, जिसके चलते कई पालतू जानवर की जान जा चुकी है। वहीं, तेंदुए के शव के पास 11केवी की तार भी निकली है, जिससे शिकार की संभावना के चलते विभाग डॉग स्क्वायड के माध्यम से सर्च ऑपरेशन चला रहा है।
विज्ञापन
पूरे मामले पर वनमण्डल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि कैना बीट में तेंदुए का शव मिला है। मामले की जांच में अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। हमारी जांच जारी है। वहीं तेंदुए के पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर से विशेषज्ञों और डॉक्टरों की टीम बुलवाई गई है, जिनके समक्ष ही तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच जारी रहेगी।
