फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Damoh police sent off the poor daughter of the village with pomp, took full responsibility of marriag

MP News: दमोह पुलिस ने गांव की गरीब बेटी को धूमधाम से किया विदा, शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाई

Tue, 14 Mar 2023 03:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 14 Mar 2023 03:43 PM IST
सार

दमोह पुलिस ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी को अंजाम दिया है। पूरी जिम्मदेारी ही पुलिस ने अपने ऊपर ले ली थी। एसपी भी शादी में शरीक हुए। मगरोन पुलिस के इस काम की तारीफ हो रही है।
 

विज्ञापन
MP News: Damoh police sent off the poor daughter of the village with pomp, took full responsibility of marriag
दमोह में पुलिस ने थाना परिसर में गरीब बेटी की शादी कराई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दमोह पुलिस ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी का जिम्मा उठाते हुए धूमधाम से उसे विदा किया। इस शादी में दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह भी शामिल हुए और भोजन किया साथ ही मगरोन पुलिस के द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की। गांव की बेटी की शादी में पूरा गांव एकत्रित हुआ और बेटी और दामाद को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


मगरोन निवासी चतरे अठया ने अपनी बेटी दुर्गा की शादी सागर के  सुरखी करैया में तय की थी। दुर्गा की मां का निधन हो गया है। भाई फूल अठया ग्राम रक्षा समिति का सदस्य है। पिता की चाय की दुकान है। इससे परिवार का खर्च चलता है। 13 मार्च को दुर्गा की शादी थी। विवाह की तारीख नजदीक आने पर भी बेटी का पिता विवाह की तैयारियां जुटाने में असमर्थ था। इस बात की जानकारी मगरोन थाना प्रभारी शिवनारायण यादव को लगी तो उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की बात की। अपने थाने के पुलिसकर्मियों से भी सहयोग करने को कहा। सभी की सहमति हुई तो ग्रामीणों ने आगे आकर सहयोग किया। सोमवार रात थाना मंगरोन के आवासीय परिसर में ही शादी का आयोजन किया गया। संपूर्ण व्यवस्था पुलिस ने अपने जिम्मे ली। विवाह में बेटी को देने के लिए सभी के सहयोग से सामग्री खरीदी गई। बरात का जोरदार स्वागत किया गया। 13 मार्च की रात दुर्गा की शादी धूमधाम से संपन्न हुई जिसमे मगरोन थाना पुलिस ने बेटी को उपहार दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर खुद दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह, हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर, बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, एएसआई मलखान सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे के साथ पूरा गांव मौजूद रहा। पुलिस के इस कार्य की सभी लोग प्रशंसा कर रहे है। एसपी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शिवनारायण यादव और अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से विवाह संपन्न हुआ। बेटी के घर की स्थिति ठीक नहीं थी। इससे पुलिस ने स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों के सहयोग से यह कार्य संपन्न कराया। उनके पास आमंत्रण आया था, इसलिए वह भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed