फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Crorepati husband with three wives in Mogargaon became sarpanch, wife became district member

MP News: मोगरगांव में तीन पत्नियों वाला करोड़पति पति बना सरपंच, पत्नी बनी जनपद सदस्य

Mon, 27 Jun 2022 09:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 09:04 AM IST
सार

यहां कांग्रेस प्रत्याशी सिलदार पटेल ने सरपंच और उनकी पत्नी संगीता पटेल मोगरगांव क्षेत्र से जनपद सदस्य का चुनाव जीता है। खरगोन जिले की ये पंचायत काफी सुर्खियों में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सिलदार करोड़पति सरपंच हैं, उनकी तीन पत्नियां हैं।

विज्ञापन
MP News: Crorepati husband with three wives in Mogargaon became sarpanch, wife became district member
तीसरी बार मोगरगांव के सरपंच बने सिलदार पटेल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन जिले की मोगरगांव पंचायत इन दिनों सुर्खियों में है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सिलदार पटेल ने सरपंच और उनकी पत्नी संगीता पटेल मोगरगांव क्षेत्र से जनपद सदस्य का चुनाव जीता है। संगीता पिछली बार जिला पंचायत सदस्य थी। वे एक बार पहले विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। 
विज्ञापन


तीसरी बार चुने गए सरपंच
सिलदार पटेल यहां से तीसरी बार सरपंच चुने गए हैं। सिलदार पटेल का परिवार शुरू से ही राजनीति में सक्रिय रहा है। सिलदार एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष व जपं उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी भुरलीबाई व झूमाबाई सहित उनका बेटा बेचान पटेल भी मोगरगांव से एक-एक बार सरपंच रह चुके हैं। बेचान एक बार जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए थे। इतना ही नहीं सिलदार पटेल दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ सके।
विज्ञापन


करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सिलदार पटेल
शपथ पत्र के अनुसार सिलदार पटेल 11 करोड़ 48 लाख रुपये की अचल व 20 लाख की चल संपत्ति के मालिक हैं। उन पर 2.25 लाख रुपये का कर्ज भी है। जबकि पत्नी संगीता 13 लाख की अचल व 50 लाख की चल संपत्ति की मालिक हैं। जनजातीय परंपरा में एक से ज्यादा पत्नी रखने की परंपरा है, इसी मान्यता के तहत सिलदार पटेल की तीन पत्नियां भूरलीबाई, झूमाबाई व संगीताबाई है। झूमाबाई का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत को करेंगे आदर्श पंचायत के रूप में विकसित
सिलदार पटेल व उनकी पत्नी संगीता पटेल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतने के लिए काफी जोर आजमाइश की है। सिलदार पटेल ने सरपंच का चुनाव 300 वोट से और उनकी पत्नी संगीता ने जनपद सदस्य का चुनाव 836 वोट से जीता है। सिलदार पटेल ने सरपंच बनने के बाद तालाब का पानी पाइप लाइन से खेतों तक पहुंचाने का काम प्राथमिकता से करने की बात कही है। वहीं ग्राम पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed