फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Congress united on the birth anniversary of former deputy CM Subhash Yadav in Khargone

MP News: पूर्व डिप्टी सीएम सुभाष यादव की जयंती पर कांग्रेसी एकजुट, कमलनाथ ने पीएम और सीएम पर साधा निशाना

Sat, 01 Apr 2023 06:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 06:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सुभाष यादव की जयंती पर कांग्रेसी एकजुट नजर आए। यहां लगभग कांग्रेस के सभी नेता सुभाष यादव की जयंती मनाने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केक काटकर सुभाष यादव की जयंती मनाई।

विज्ञापन
MP News Congress united on the birth anniversary of former deputy CM Subhash Yadav in Khargone
सुभाष यादव की जयंती पर कांग्रेसी एकजुट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सुभाष यादव की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने इंदौर की घटना पर दुख जताते हुए कहा, हमारी सरकार बनने पर बड़े शहरों में रैपिड रेस्क्यू फोर्स बनाएंगे। वहीं, शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए कहा, मध्यप्रदेश में 215 महीनों में 215 घोटाले किए गए हैं, यह झूठ की सरकार है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को खरगोन के जेआईटी कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम सुभाष यादव के जन्म जयंती पर केक काटा। मध्यप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सुभाष यादव की एक अप्रैल को जयंती मनाई जाती है। सुभाष यादव की जन्म जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेता खरगोन के सरवर देवला पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता सुभाष यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले कमलनाथ ने सुबह जेआईटी कॉलेज बोरावा में कॉलेज स्टूडेंट्स की मौजूदगी में केक काटा।
विज्ञापन


कांग्रेस बनवाएगी रैपिड रेस्क्यू फोर्स...
पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान इंदौर हादसे को लेकर कहा, हमारी सरकार बनने पर बड़े शहरों में रैपिड रेस्क्यू फोर्स बनाएंगे। वहीं, पीएम के भोपाल दौरे को लेकर कहा, वे उनका काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बगैर झूठ बोले नहीं होता शिवराज का खाना हजम'
वहीं, सहकारी शक्कर कारखाना सरवर देवला में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, यह आप और हम सबका दायित्व है कि कैसा मध्यप्रदेश हम अगली पीढ़ी को सौंपना चाहते हैं। आप कांग्रेस का साथ मत देना, तस्वीर सामने रख लीजिए और सच्चाई का साथ देना। अगर सच्चाई का साथ देंगे तो कोई नहीं रोक सकता, विधानसभा में कांग्रेस का झंडा लहराएगा। शिवराज सिंह हर साल कहते हैं कि एक लाख लोगों को हर साल रोजगार मिलेगा, झूठ पर झूठ। बिना झूठ बोले उनका खाना भी हजम नहीं होता है।

एकजुट नजर आई कांग्रेस...
पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अरुण यादव ने बताया कि एक अप्रैल को जवाहरलाल नेहरू सहकारी शक्कर कारखाना सरवर देवला में पिता का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस मौके पर राज्य स्तरीय किसान और सहकारी सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस एकजुट नजर आई।


कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी और कांतिलाल भूरिया तथा पूर्व मंत्री अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक एवं पूर्व विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed