फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Congress party gives clean chit to MLAs who molest women in train

MP News: ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ करने वाले विधायकों को कांग्रेस पार्टी ने दी क्लीनचिट

Sun, 09 Oct 2022 03:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 09 Oct 2022 03:44 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रेवांचल एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में घिरे विधायकों को क्लीन चिट दे दी है। पीसीसी की अनुशासन समिति ने शिकायत को झूठा मानकर क्लीनचिट दे दी। वहीं, अन्य शिकायतों पर 44 कार्यकर्ताओं को शोकॉज नोटिस जारी किया है। पांच को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
MP News Congress party gives clean chit to MLAs who molest women in train
कांग्रेस अनुशासन समिति ने छेड़छाड़ के मामले में विधायकों को दी क्लीनचिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की रविवार को अनुशासन समिति की बैठक हुई। कांग्रेस के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया अनुशासन समिति की बैठक में कुल 88 शिकायतों पर चर्चा हुई है। इससें 44 कार्यकर्ताओं को शोकॉज नोटिस दिए गए हैं। 5 कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर शिकायतें होने और उनके संतोषजनक जवाब न मिलने पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष भारत सिंह ने बताया नगरीय निकाय चुनाव के बाद अनुशासन समिति को कई शिकायतें मिलीं थीं। उनके संबंध में बैठक में चर्चा हुई। जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया है उनके निष्कासन की अनुशंसा की गई है। चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं या जिन्हें निष्कासित किया गया है। वे अगर लिखित में माफी मांगते हैं और यह आश्वासन देते हैं कि भविष्य में पार्टी लाइन से हटकर काम नहीं करेंगे। तो उनके खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई को कैंसिल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


सतना और कोतमा के कांग्रेस विधायकों पर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ के आरोपों पर चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा प्राथमिक रूप से जो मामला जानकारी में आया है। उससे यह लगता है कि शिकायत झूठी है। विधायकों के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। हमारे विधायकों ने जो जवाब पीसीसी को दिया है उससे कांग्रेस कमेटी संतुष्ट है। मप्र कांग्रेस कमेटी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई का कोई प्रस्ताव नहीं हैं। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद ये मामला अब न्यायालय के अधीन है।
विज्ञापन


बता दें 6 अक्टूबर को रेवांचल एक्सप्रेस से सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और कोतमा से विधायक सुनील सराफ सवार थे। कोच में एक महिला भी रीवा से रानीकमलापति रेलवे स्टेशन अपने 7 माह के बेट के साथ सफर कर रही थी। महिला ने दोनों विधायकों के अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इस मामले में जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed