फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Congress demands Bisahulal's removal as minister, accused of insulting Rajput societ

MP News: कांग्रेस ने बिसाहूलाल को मंत्री पद से हटाने की मांग की, राजपूत समाज का अपमान करने का आरोप

Tue, 18 Oct 2022 01:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 18 Oct 2022 01:58 PM IST
सार

शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल के रीवा राजघराने को लेकर दिए विवादित बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने उनको मंत्री पद से हटाने की मांग की है। बता दें मंत्री पर राजपूत समाज का अपमान करने का बयान देने का आरोप है।  

विज्ञापन
MP News: Congress demands Bisahulal's removal as minister, accused of insulting Rajput societ
मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री बिसाहूलाल के आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि पर कांग्रेस ने उनको मंत्री पद से हटाने की मांग की है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने एक बयान में कहा है कि प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह लगातार विवादास्पद व उल जलूल बयान देने के आदी हो गए हैं। ऐसा लग रहा है खुद भाजपा ने अपने नेताओं व मंत्रियों को विभिन्न समाजों के अपमान करने की जवाबदारी दे रखी है।
विज्ञापन


बता दें बिसाहूलाल ने रतलाम के पिपलौदा में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम में अपने नाम के पीछे लगे सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि रीवा संभाग में जहां से नर्मदा नदी निकलती है, वहां एक जमाने में बहुत शेर हुआ करते थे। रीवा राज के राजा शेर का शिकार करते थे, शिकार तो कर नहीं पाते थे। शराब पीकर पड़े करते थे। हम लोगों के समाज के लोगों को जंगल में हाका करवाते थे और मंच बनवा के बंदूक थमा देते थे। जब हम लोग शेर मार देते थे तो राजा बोलते थे कि मैंने शेर मारा है। हमारे लोगों से शिकार कराने के कारण हमारे नाम के पीछे सिंह लिखा हुआ है।
विज्ञापन


सलूजा ने कहा है कि उनका वर्तमान बयान बेहद आपत्तिजनक है और उनके अभी तक के सारे आपत्तिजनक बयानों को देखते हुए तत्काल भाजपा को उन पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए और भाजपा नेतृत्व को उनके इस बयान के लिए माफी भी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके इस बयान पर चुप नहीं बैठेगी और जब तक इस बयान पर भाजपा माफी नहीं मांग लेती व मंत्री पर कार्यवाही नहीं हो जाती है, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पहले भी दे चुके विवादित बयान

19 अक्टूबर 2020 - बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस नेता और उनके प्रतिद्वंदी विश्वनाथ प्रताप सिंह की पत्नी राजवती सिंह को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।

25 नंवबर 2021- एक अन्य विवादित बयान में बिसाहूलाल ने कहा था कि ठाकुर ठकार लोग और सवर्ण समाज के लोग अपनी महिलाओं को कोठरी में बंद कर रखते हें। उन्हें घर से बाहर खींच कर लाओ और उनसे काम करवाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed