फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Congress candidate wearing a helmet campaigning for fear of falling shoes, has received threats to welcome him with shoes

MP News: सिर पर जूते पड़ने के डर से हेलमेट पहनकर प्रचार कर रहा कांग्रेस प्रत्याशी, सोशल मीडिया में मिली है धमकी

Thu, 23 Jun 2022 10:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 10:30 AM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी सिर पर जूते पड़ने के डर से हेलमेट पहनकर प्रचार करने निकल रहा है। मनोज खींची पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मनोज खींची को जनता ने धमकी दी है कि वोट मांगने आओगे तो चप्पल और जूतों से स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Congress candidate wearing a helmet campaigning for fear of falling shoes, has received threats to welcome him with shoes
हेलमेट पहनकर प्रचार करते कांग्रेस प्रत्याशी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदिशा जिले में एक कांग्रेस प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के तरीके को लेकर चर्चा में है। दरअसल जैसे दूसरे दलों के प्रत्याशी लोगों के घरों जाकर वोट मांग रहे हैं उसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी भी अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से वोट मांग रहा है लेकिन खास बात ये है कि कांग्रेस प्रत्याशी सिर पर जूते पड़ने के डर से हेलमेट पहनकर प्रचार करने निकल रहा है। हेलमेट पहनकर प्रचार करने के चलते कांग्रेस प्रत्याशी मनोज खींची पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मनोज खींची को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है कि वोट मांगने आओगे तो चप्पल और जूतों से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


मनोज खींची को कांग्रेस ने वार्ड 18 से प्रत्याशी बनाया है। मनोज वार्ड 18 से दो बार पहले भी पार्षद रह चुके हैं।
तीसरी बार पार्टी ने उन्हें फिर से टिकट दिया है। मनोज की पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज ने बताया कि किसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उनको नसीहत दी गई थी कि वे हेलमेट पहनकर चुनाव प्रचार में आएं नहीं तो वार्ड में उनका स्वागत जूतों और चप्पलों से होगा। अब मनोज और उनके समर्थक जूते पड़ने के डर से हेलमेट पहनकर चुनाव प्रचार के लिए निकल रहे हैं। मनोज ने सोशल मीडिया में खुद के लिए प्रयोग की गई अभद्र भाषा इस्तेमाल करने की शिकायत निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर उमा शंकर भार्गव से की है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी को धमकी देने वाले शख्स का दावा है कि मनोज खींची के वार्ड पार्षद रहते हुए वार्ड में विकास के ज्यादा काम नहीं हुए हैं और लोगों की परेशानियां बरकरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed