फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Complaints of shortage of fertilizers increased in the state

MP News: प्रदेश में खाद किल्लत की शिकायतें बढ़ी, सीएम ने अधिकारियों की बैठक बुला दी हिदायत

Wed, 02 Nov 2022 11:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 02 Nov 2022 11:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री को पन्ना दौरे के दौरान कुछ वितरण केंद्रों के संबंध में शिकायत प्राप्तु हुई थी। जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध और समाधान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP News Complaints of shortage of fertilizers increased in the state
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बढ़ती खाद की शिकायतें पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। सीएम ने बुधवार देररात सहाकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर खाद संबंधी समस्याओं का समाधान करने को कहा हैं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी जिलों में किसानों के लिए पर्याप्त खाद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस बारे में पहले भी निर्देश दिए गए हैं। फिर भी कहीं कहीं से प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार का कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री को पन्ना दौरे के दौरान कुछ वितरण केंद्रों के संबंध में शिकायत प्राप्तु हुई थी। जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध और समाधान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने बुधवार को पन्ना जिले के दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री निवास में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ प्रमुख सचिव सहकारिता, आयुक्त सहकारिता और प्रबंध संचालक मार्कफेड के साथ प्रदेश में खाद व्यवस्था के बारे में  चर्चा कर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरस्त रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उपलब्धता के साथ ही सुचारू वितरण व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed