फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj bought tricolor from women of self-help groups

Har Ghar Tiranga Abhiyan : शिवराज ने खरीदा तिरंगा, जानिए क्यों कहा कि खून-पसीने की कमाई से खरीदें तिरंगा

Thu, 04 Aug 2022 04:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Aug 2022 04:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दस नंबर मार्केट स्थित ‘राग भोपाली’ में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से तिरंगा खरीदा। सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली। उन्होंने फ्री में तिरंगा न लेकर खून-पसीने की कमाई से खरीदने की अपील की है।  

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj bought tricolor from women of self-help groups
सीएम शिवराज ने खरीदा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्व-सहायता समूह की महिलाओं से तिरंगा खरीदा। मुख्यमंत्री खुद दस नंबर मार्केट स्थित राग भोपाली पहुंचे। वहां तिरंगा खरीदा। साथ ही लोगों से फ्री में तिरंगा न लेने की बात कहकर कांग्रेस पर तंज भी कस दिया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मैं भी इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रध्वज लेने आया हूं। आज मैंने राष्ट्रध्वज खरीदा है। अभी तक आप लोगों ने तिरंगा लिया या नहीं? अगर नहीं लिया है तो, तुरंत अपनी खून पसीने की कमाई से आप तिरंगा खरीदिए। केवल अपनी कमाई से, यह राष्ट्रध्वज है इस धरती का कर्ज है हम पर। इसमें पैदा हुआ अन्न हम खाते हैं। इसमें बहने वाली नदियों का जल हम पीते हैं। उसी से बना खून हमारे शरीर में दौड़ रहा है। इसी धरती के पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। कोई ये कहे फ्री में बांट देंगे, तो यह सब नादानियां हैं। दरअसल, भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में सुविधा केंद्र खोला है। यहां से तिरंगे बेचे जा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा तिरंगे को भी बेच रही है। यह राष्ट्रध्वज का अपमान है।  

 


सीएम ने कहा कि हम अपने खून-पसीने की कमाई से अपने घर पर फहराने के लिए तिरंगा लेंगे। आप भी जरूर जाएं, भाग लीजिए और , राष्ट्रध्वज के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कीजिए कि मैंने तिरंगा लिया। अब आप भी तिरंगा जरूर लीजिए।




उन्होंने कहा कि मीडिया के मित्रों को भी तिरंगा जरूर खरीदना है। सेल्फी अपलोड करना है। कोई घर न छूटे, हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव और सम्मान है। इसी को हाथ में लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गाते हुए आगे बढ़ते थे। झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा.. इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए.. जान भले ही चली जाए। तिरंगे की शान नहीं जानी चाहिए।



बता दें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed