फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM's fake personal secretary caught in Damoh for two years, wedding cards sent to jail

MP News: दो साल से दमोह में सीएम का फर्जी निज सचिव बनकर घूम रहा था, शादी के कार्ड ने पहुंचाया जेल

Thu, 16 Feb 2023 04:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 16 Feb 2023 04:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह में मुख्यमंत्री का फर्जी निज सचिव पकड़ में आया है। उसने शादी के कार्ड पर खुद की पहचान मुख्यमंत्री के निज सचिव के तौर पर लिखी थी। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।   
 

विज्ञापन
MP News: CM's fake personal secretary caught in Damoh for two years, wedding cards sent to jail
दमोह में फर्जी निज सचिव गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फर्जी निज सचिव पकड़ा गया है। उस पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह पूरा खुलासा शादी के कार्ड पर छपे एक नाम के साथ लिखे गए पद निज सचिव, मुख्यमंत्री, मप्र शासन से हुआ है।

विज्ञापन


एसपी राकेश कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सिविल वार्ड तीन निवासी आकाश दुबे ने अपने परिवार की शादी के कार्ड दमोह में कई लोगों को भेजे थे। एक कार्ड दमोह एसपी को भी दिया गया। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि जब उन्होंने कार्ड देखा तो उसमें लिखा था- आकाश दुबे, निज सचिव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन। यह पद कार्ड में छपा दिखा तो उन्हें शंका हुई। उन्होंने सीएम हाउस से जानकारी ली। पता चला कि वहां आकाश दुबे नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है। इसके बाद एसपी ने कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत को निर्देश दिया कि संबंधित युवक से पूछताछ की जाए। पुलिस ने आकाश दुबे को हिरासत में पूछताछ की तो पूरा मामला फर्जी निकला। उसने बताया कि वह कोई मुख्यमंत्री का निज सचिव नहीं है। इसके बाद इस ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार से किसी पद के नाम का गलत इस्तेमाल करना अपराध की श्रेणी में आता है। इस वजह से युवक को गिरफ्तार कर उस पर आईपीसी की धारा 419 व 170  के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दो साल से खुद को बता रहा था निज सचिव
यह युवक पिछले दो साल से मुख्यमंत्री का निज सचिव बनकर लोगों को धौंस दे रहा था। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। जब शादी का कार्ड एसपी तक पहुंचा तो इस मामले की पड़ताल हुई और ठग पकड़ा गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed