फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Chit fund companies scam 20 crores in Betul, now villagers are wandering from door to door

MP News: बैतूल में चिटफंड कंपनियों ने किया 20 करोड़ का घोटाला, अब दर-दर भटक रहे हैं ग्रामीण

Wed, 22 Feb 2023 12:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Feb 2023 12:01 PM IST
सार

MP Chit Fund Scam: मध्यप्रदेश के बैतूल में रुपया दोगुना करने का लालच देकर ठगने का मामला सामने आया है। तीन चिटफंड कंपनियों ने निवेशकों को सपने दिखाये और उनके 20 करोड़ रुपये लेकर डकार गए। अब ग्रामीण दर-दर भटकने को मजबूर हैं। 
 

विज्ञापन
MP News: Chit fund companies scam 20 crores in Betul, now villagers are wandering from door to door
बैतूल में चिट फंड कंपनियों की ठगी का शिकार हुए ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल में रुपया दुगना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। यहां तीन निजी कंपनियों ने हजारों लोगों को ठगा और कंपनियां भाग निकली। ऐसे करीब 20 हजार ग्रामीण हैं, जिनसे कंपनियों ने 20 करोड़ रुपये की उगाही की और दफ्तर बंद कर भाग निकलीं। इस मामले में बैतूल पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है।

विज्ञापन


मुलताई, सारणी, मोरखा समेत कई इलाकों के दर्जनों ग्रामीण बैतूल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि साईं प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, एनआईसीएल निर्मल इंफ्राहोम कारपोरेशन लिमिटेड और जी लाइफ इंडिया लिमिटेड इंदौर जैसी कंपनियों ने पिछले आठ साल से उनका खूब शोषण किया है।
विज्ञापन


कंपनियों ने ग्रामीणों को रुपये दोगुना करने का झांसा दिया। उनसे अपनी कंपनियों में निवेश करवाया। इन कंपनियों ने ग्रामीणों से तीन हजार से लाखों रुपये तक की रकम अपने खातों में जमा करवाई। उनसे कहा गया कि इस पॉलिसी के मैच्योर होने पर उन्हें यह रकम दोगुना और तीन गुना मिलेगी। जब मैच्योरिटी का समय आया तो कंपनी के दफ्तर ही बंद निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अब लगातार पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। न तो मौके पर कंपनियां हैं और न ही उनके कोई पते-ठिकाने मिल रहे हैं। ग्रामीण दशरथ परते ने कहा कि बैतूल जिले में करीब बीस हजार ग्रामीण है जो इन तीन कंपनियों से ठगे गए हैं। कंपनियों ने उन्हें रकम डबल करने का झांसा दिया था। अब तक करीब 20 करोड़ रुपये की रकम इन कंपनियों के खातों में फंसी है। उन्होंने कलेक्टर से उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed