फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan also removed Jhabua Collector Somesh Mishra after SP

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एसपी के बाद झाबुआ कलेक्टर को भी हटाया, रजनी सिंह नई कलेक्टर

Tue, 20 Sep 2022 12:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Sep 2022 12:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ एसपी को हटाने के एक दिन बाद कलेक्टर सोमेश मिश्रा को भी हटा दिया है। सीएम को झाबुआ में सरकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर नहीं मिलने और सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर शिकायतें मिल रही थी।  

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan also removed Jhabua Collector Somesh Mishra after SP
सीएम ने झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी के बाद अब कलेक्टर सोमेश मिश्रा पर भी गाज गिरी है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा की जगह पर रजनी सिंह को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह मुख्य सचिव को झाबुआ कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए और इस पर तत्परता दिखाकर आदेश भी जारी हो गया। इंदौर की अपर आयुक्त (राजस्व) रजनी सिंह को झाबुआ की कलेक्टरी दी गई है। सोमेश मिश्रा को मध्यप्रदेश शासन में उपसचिव बनाया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोमवार को झाबुआ में सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थी। हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। इससे शिवराज नाराज हो गए और उन्होंने तत्काल प्रभाव से झाबुआ कलेक्टर को हटाने के निर्देश दे दिए। इससे एक दिन पहले ही एसपी अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से पहले हटाया और फिर सस्पेंड कर दिया गया था। अरविंद तिवारी का एक ऑडियो वायरल हो गया था। इसमें वे पॉलीटेक्निक के छात्रों को गालियां देते हुए सुने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऑडियो में आवाज अरविंद तिवारी की होने की पुष्टि के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed