फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Chhindwara may get gift of division Shivraj Pandhurna may announce division-new district during tour

MP News: छिंदवाड़ा को संभाग की मिल सकती है सौगात, शिवराज पांढुर्णा दौरे में कर सकते हैं संभाग-नए जिले की घोषणा

Mon, 17 Jul 2023 04:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 04:19 PM IST
सार

MP News: पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस के चीफ कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सीएम शिवराज सिंह 19 जुलाई को पहुंच रहे हैं। यह दौरा कई मायने में खास तो माना ही जा रहा है। वहीं, इस दौरे में शिवराज एक ऐसी घोषणा कर सकते हैं, जो सबकों चौंका सकती है।

विज्ञापन
MP News Chhindwara may get gift of division Shivraj Pandhurna may announce division-new district during tour
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी 19 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पांढुर्ना को मध्यप्रदेश का नया जिला घोषित कर सकते हैं। आगामी महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा में नया दांव खेल सकते हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब हो कि लंबे समय से पढ़ने को जिला बनाने की मांग की जा रही है। खासकर यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है। ऐसे में आदिवासी वोटरों को लुभाने के लिए यह एक बड़ा कदम हो सकता है। लिहाजा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर भाजपा में उत्साह का माहौल है। कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री यहां आकर पांढुर्णा को नया जिला घोषित कर सबको चौंका सकते हैं।
विज्ञापन


सौसर और पांढुर्णा को मिलाकर बनेगा जिला...
जानकारों की माने तो पांढुर्ना और सौसर विधानसभा को मिलाकर नया जिला बनाया जाएगा जिसका मुख्यालय सौसर में रखने की उम्मीद है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही विधानसभा यदि जिला में कन्वर्ट होती है तो पूर्व सीएम कमलनाथ को यहां नई रणनीति के तहत काम करना पड़ेगा। क्योंकि मुख्यमंत्री की यह घोषणा भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed