फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Case filed against former minister and MLA PC Sharma, councilor Guddu Chauhan and others for obstruct

MP News:विधायक पीसी शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान समेत समर्थकों पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज

Thu, 22 Sep 2022 08:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 22 Sep 2022 08:27 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान समेत अन्य समर्थकों पर शासकीय में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। मंगलवार दोपहर में लिंक रोड एक स्थित उद्यान विभाग में झुग्गियों हटाने पहुंचे नगर निगम के अतिक्रमण अमले का ट्रक लेकर कांग्रेस नेता भाग गए थे।

विज्ञापन
MP News Case filed against former minister and MLA PC Sharma, councilor Guddu Chauhan and others for obstruct
पीसी शर्मा - फोटो : Facebook

विस्तार

भोपाल के टीटी नगर थाने में विधायक पीसी शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान, शबिस्ता जकी, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना व अन्य पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।  मंगलवार को उद्यान विभाग में झुग्गियों हटाने पहुंचे नगर निगम के बाद कांग्रेस नेताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्रवाई रोकने के लिए कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान नगर निगम के अमले का ट्रक लेकर भाग गए। इसके चलते नगर निगम का अहमला कार्रवाई नहीं कर पाया था। इस मामले में टीटी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे अतिक्रमण अमला लिंक रोड नंबर एक के पास पहुंचा। यह 40 आदिवासी परिवार सरकारी जमीन पर लंबे समय से अपनी झुग्गी बनाकर रह रहे है। नगर निगम की कार्रवाई शुरू करने के समय ही विधायक पीसी शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना पहुंच गए। कांग्रेस नेताओं ने निगम अमले की कार्रवाई रोकने और लौटने के लिए कहा, लेकिन अमले ने लौटने से इंकार कर दिया। इसके बाद पार्षद गुड्डू चौहान अधिकारियों के सामने अतिक्रमण अमले का  ट्रक लेकर चले गए। इसके चलते नगर निगम का अमला कार्रवाई नहीं कर पाया।
विज्ञापन


पार्षद गुड्डू चौहान ने कहा कि मैंने ट्रक घटना स्थल से दूर ले जाकर खड़ा कर दिया। ताकि निगम का अमला गरीबों के मकान नहीं तोड़े। यदि हमारे खिलाफ केस दर्ज किया है तो करें। हम जनता की आवाज सड़क पर उतरकर ही उठाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed