{"_id":"61c8586b3fadce2dfc5ba460","slug":"mp-news-bus-of-narmada-parikrama-pilgrims-of-harda-burnt-in-dwarka-all-devotees-are-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हरदा के नर्मदा परिक्रमा पथिकों की बस द्वारका में बनी जली, सभी सभी श्रद्धालु सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हरदा के नर्मदा परिक्रमा पथिकों की बस द्वारका में बनी जली, सभी सभी श्रद्धालु सुरक्षित
Sun, 26 Dec 2021 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 26 Dec 2021 05:26 PM IST
सार
नर्मदा परिक्रमा के लिए हरदा के 56 लोगों को लेकर निकली बस गुजरात के द्वारका में रविवार को अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसे के समय परिक्रमावासी नाव से द्वारका दर्शन करने गए थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से उनका सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मंत्री कमल पटेल को कार्यकर्ता ने फोन कर घटना की जानकारी दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के हरदा से नर्मदा परिक्रमा के लिए 56 लोगों को लेकर निकली बस गुजरात के द्वारका में रविवार को अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसे के समय परिक्रमावासी नाव से द्वारका दर्शन करने गए थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से उनका सामान जलकर राख हो गया।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने घटना की सूचना मिलते ही गुजरात सरकार से संपर्क कर प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाई तथा उनके हरदा लौटने का इंतजाम किया। उन्होंने हादसे में सभी लोगों के सुरक्षित रहने को मां नर्मदा की कृपा बताते हुए संतोष जताया।
कमल पटेल जबलपुर के प्रवास पर थे तब उन्हें एक कार्यकर्ता ने फोन पर घटना की सूचना दी। उसने बताया कि गुजरात के द्वारका में 56 नर्मदा परिक्रमावासी संकट में फंस गए हैं। परिक्रमावासियों को लेकर गई बस अचानक जल गई है। बस से हरदा जिले के करीब आधा दर्जन गांवों के लोग परिक्रमा के लिए निकले हैं। घटना के समय यह सभी परिक्रमा पथिक नाव से भेंट द्वारका दर्शन के लिए गए थे, बस चालक उसमें मरम्मत का काम करा रहा था तभी उसमें आग लग गई जिससे बस में रखा परिक्रमावासियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। कमल पटेल गुजरात सरकार के परिवहन मंत्री से बातचीत कर नर्मदा परिक्रमा वासियों को सकुशल हरदा भिजवाने की व्यवस्था की।