फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bullies beat up woman for not withdrawing case in Satna

MP News: सतना जिले में फिर दबंगों का कहर, मुकदमा वापस नहीं लेने पर घर में घुसकर महिला से मारपीट

Tue, 10 Jan 2023 03:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 10 Jan 2023 03:41 PM IST
सार

घटना सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत बिहारा क्रमांक 1 में हुई। पीड़ित महिला अपने घर में मिट्टी का चूल्हा बना रही थी उसी दौरान दबंगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसे पूर्व में कराई गई रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर जान से मार डालने की धमकी दी है।

विज्ञापन
MP News: Bullies beat up woman for not withdrawing case in Satna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर दबंगों का कहर सामने आया है। ताजा मामला कोठी थाना क्षेत्र का है। दबंगों के खिलाफ थाने में शिकायत करने पर एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत बिहारा क्रमांक 1 में हुई। पीड़ित महिला अपने घर में मिट्टी का चूल्हा बना रही थी उसी दौरान दबंगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसे पूर्व में कराई गई रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर जान से मार डालने की धमकी दी है।
विज्ञापन


परिवार को खत्म करने की धमकी 
इसके बाद पीड़ित महिला सतना एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी को आवेदन देकर उन्हें मारपीट व धमकी की जानकारी दी। आवेदन में महिला ने कहा है कि 9 जनवरी की सुबह 9:00 बजे जब वह अपने घर के पीछे मिट्टी का चूल्हा बना रही थी, तभी आरोपी रिंकू परौहा आया और उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी दी कि उसके खिलाफ लिखवाई गई रिपोर्ट वापस लो, अन्यथा पूरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। महिला व उसके परिवार को यहां रहने नहीं दूंगा, पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि जब उसने रिंकू को गाली देने से मना किया तो उसने उसके ऊपर चाय पीने वाला मग फेंक कर मारा। जब महिला ने अपना बचाव कर लिया तब वह अंदर कूदकर आया और मारपीट करने लगा। इसके बाद दो अन्य आरोपी धर्मेंद्र परौहा और धीरज परौहा भी आ गए।  तीनों ने उसके साथ मारपीट की। जब पीड़ित महिला ने मदद की गुहार लगाई तो परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। 


25 नवंबर को भी की गई थी मारपीट
पीड़िता के अनुसार उसके परिवार की महिलाओं के साथ 25 नवंबर 2022 को मारपीट की गई थी। इसकी शिकायत उसने कोटर थाने में की थी। सतना एसपी ऑफिस में भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया था, लेकिन आज तक दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दबंगों के  हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दोबारा मारपीट की। 

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : पुलिस
पुलिस ने कहा है कि महिला के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed