फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: BJP state president's big attack on Digvijay Singh, said- If you are allergic to Hindutva, then go to the religion which you like, Diggi

MP News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला, कहा- हिंदुत्व से एलर्जी है तो जो धर्म अच्छा लगता है, वहां चले जाएं दिग्गी

Sun, 26 Dec 2021 02:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 02:44 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है।  हिंदुत्व से जुड़े बयान पर उन्होंने दिग्गी को धर्म बदलने तक की नसीहत दे डाली। कहा कि वो ये सब मीडिया में आने के लिए कहते हैं। 

विज्ञापन
MP News: BJP state president's big attack on Digvijay Singh, said- If you are allergic to Hindutva, then go to the religion which you like, Diggi
Bhopal: भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्भाग्यजनक है कि दिग्विजय सिंह 10 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। ऐसा व्यक्ति ऐसी भाषा और शब्दों का इस्तेमाल करता है हमें शर्म आती है। दिग्विजय सिंह आपको इतनी एलर्जी है हिंदुत्व से, हमारे धर्म से, हमारी संस्कृति से तो आपको जिस धर्म में अच्छा लगता है दिग्विजय सिंह वहां जाएं और जो अच्छा लगता है करें। वह केवल मीडिया में आने के लिए हमारे हिंदुत्व पर, हमारी संस्कृति पर आक्रमण करते हैं, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को भी संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन


ये बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे दिग्विजय सिंह के शनिवार को दिए हिंदुत्व पर बयान के सवाल पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को जिस प्रकार पूरे देश के लोगों ने तय कर लिया है कि उनको नहीं सुनना... मीडिया के मित्रों को भी समझना पड़ेगा कि दिग्विजय सिंह इस तरह की भाषा क्यों बोलते हैं। इसके लिए हम 10 मिनट खराब कर रहे हैं, क्यों ऐसे लोगों के लिए समाज का वक्त खराब करें। जो 24 घंटे देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहते हैं। दिग्विजय सिंह को हिंदुत्व के खिलाफ बोलने में आनंद आता है।
विज्ञापन


ये बयान दिया था दिग्विजय सिंह ने
बता दें कि शनिवार को दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा था कि विनायक दामोदर सावरकर की विचारधारा को भाजपा और संघ आगे बढ़ा रहे हैं। सावरकर ने खुद ही अपनी किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है। खुद के मल में लोट लगाने वाली गाय हमारी माता कैसे हो सकती है? हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है। अब हमारे यहां कई हिंदू ऐसे हैं, जो गोमांस खाते हैं। वह कहते हैं कि ऐसा किसी भी पवित्र ग्रंथ में नहीं लिखा कि गोमांस नहीं खाना चाहिए। हमारी लड़ाई संघ से है, जिसकी विचारधारा देश को बांटने की है। इस वजह से सच को जानना, समझना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed