फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Big campaign against drug mafia will run in the state, Home Minister convened a big meeting on Monday

MP News: ड्रग माफिया के खिलाफ प्रदेश में चलेगा बड़ा अभियान, गृहमंत्री ने सोमवार को अधिकारियों की बुलाई बैठ

Sat, 29 Oct 2022 12:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Oct 2022 12:04 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में नशे के कारोबार को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे। सोमवार को अधिकारियों के साथ अभियान के लिए बैठक करेंगे।

विज्ञापन
MP News Big campaign against drug mafia will run in the state, Home Minister convened a big meeting on Monday
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार करने वालों की पूरी तरह से कमर तोड़ने की सरकार ने तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रदेश में जल्द ही बड़ा अभियान चलेगा। सोमवार को अभियान को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने अधिकरियों के साथ बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में नशे के कारोबार को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे। सोमवार को अधिकारियों के साथ अभियान के लिए बैठक करेंगे। बता दें प्रदेश में हुक्का लाउंज और अवैध शराब के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान के खिलाफ पुलिस ने लगातार कार्रवाई की। इसमें प्रदेश में बड़ी संख्या में हुक्का लाउज को बंद कराया और अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए। अब इस अभियान को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

 
मंत्री ने कमलनाथ को दी सलाह
 गुजरात चुनाव में प्रचार करने को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को सलाह दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता गुजरात में पार्टी के लिए प्रचार ना करें। जहां जहां कमलनाथ प्रचार अब तक करने गए, वहां का इतिहास देख लें। वह इतिहास गुजरात चुनाव में दोहराया जाएगा। कमलनाथ अपने ऊपर हार का कलंक ना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राहुल को फिर बताया चुनावी हिंदू

राहुल गांधी के महाकाल मंदिर और महु जाने को लेकर पूछ सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह चुनावी हिंदू है। जहां जहां चुनाव होंगे यह मंदिर जाएंगे। मध्य प्रदेश में अगले साल चुनाव है। स्वाभाविक रूप से उनको मंदिर की याद आएंगी। बाबा साहब की याद आएगी। वह समझते है कि पब्लिक यह सब चीजें समझती नहीं है। राहुल बाबा पब्लिक सब समझती है। आप देखना गुजरात और हिमाचल के परिणाम आपकी यात्रा का प्रभाव बताएंगे।

दिग्विजय सिंह ने लिया बदला
कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन द्वारा संगठन की  स्टीयरिंग कमेटी में कमलनाथ को शामिल नहीं करने पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्म मिश्रा ने तंज कसा हैं।  उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष का चुनाव लड़ने नहीं दिया था। उसका  दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ से बदला ले लिया है। दिग्विजय सिंह खुद तो कमेटी में शामिल हो गए लेकिन कमलनाथ को उसमे शामिल होने नहीं दिया। कांग्रेस के अंदर की यह लड़ाई है जो चलती रहती है।

 खंडवा पुलिस को दिए निर्देश
खंडवा में बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को निर्देश दिए है किसी ओर के साथ भी मदरसे में ऐसी घटना तो नहीं की है। इसकी गहराई में जाकर जांच करें।
 
मदरसों में नहीं हुआ एडमिशन 
विदिशा में सरकारी स्कूल के 35 बच्चों के मदरसे में एडमिशन लेने के मामले को गृहमंत्री ने बताया गलत। नरोत्तम मिश्रा बोले कि मैंने विदिशा प्रशासन से बात की है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। मदरसों में कोई एडमिशन नहीं हुआ है। 


हमारे देवी देवताओं को छोड़ दें
मोहम्मद जुबैर के ट्वीट पर मिश्रा ने कहा कि यह ठीक नहीं है। कम से कम हमारे देवी देवताओं को वो छोड़ दें। शायद उनके भी होंगे। इसलिए उनसे प्रार्थना है कि इस तरह ना करें। बात दें फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को भगवान राम और सीता के रूप में दिखाया। इसका हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed