{"_id":"62ee887576b8b95345302c67","slug":"mp-news-bhupendra-singh-said-today-in-the-election-of-37-bodies-bjp-won-36-so-far-bjp-president-on-66-out-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भूपेंद्र सिंह बोले- आज 37 निकायों के निर्वाचन में 36 पर BJP जीती, अब तक 72 में से 66 पर अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भूपेंद्र सिंह बोले- आज 37 निकायों के निर्वाचन में 36 पर BJP जीती, अब तक 72 में से 66 पर अध्यक्ष बने
Sat, 06 Aug 2022 09:26 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:26 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में शनिवार को 37 स्थानों पर हुए निर्वाचन में 36 स्थानों पर विजय मिली है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी निर्वाचित अध्यक्षों और सभापति को बधाई दी है।
विज्ञापन
मंत्री भूपेंद्र सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में शनिवार को 37 स्थानों पर हुए निर्वाचन में 36 स्थानों पर विजय मिली है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी निर्वाचित अध्यक्षों और सभापति को बधाई दी है।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में 35 नगर पालिका/नगर परिषद में से 34 स्थानों पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गए, जबकि एक स्थान पर निर्दलीय को जीत मिली। वहीं 2 नगर निगम के सभापति चुनाव में भाजपा ने विजय का वरण किया है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी निर्वाचित अध्यक्षों और सभापति को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के विकास और विजन की जीत है। निकायों में अध्यक्ष चुना जाना माननीय शिवराज जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस विजय से स्पष्ट होता है कि जनता के चुने हुए पार्षद भी कांग्रेस को अब विपक्ष के रूप में भी पसंद नहीं कर रहे। कई निकायों में कांग्रेस ने जोड़तोड़ की राजनीति भी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी और कांग्रेस शून्य ही रही। शहरों से लेकर गांव के विकास के लिए लोग सिर्फ भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के परिणामों ने बता दिया कि जनता सिर्फ भाजपा के साथ है। अंतर्विरोधों से घिरी कांग्रेस केवल चुनाव में सक्रिय होती है और फिर अगले चुनाव तक के लिए निष्क्रिय हो जाती है।
विज्ञापन
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अब तक 72 निकायों में हुए निर्वाचन में 66 स्थानों पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं। 6 अगस्त को 37 में से 36, 5 अगस्त को 21 में से 18, 4 अगस्त को 8 में से 6, 3 अगस्त को 5 में से 5 और 1 अगस्त को 1 में से 1 पर भाजपा विजय रही।