फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bandhavgarh's tiger entered the nearby village, a squad of elephants deployed to stop it

MP News: बांधवगढ़ का बाघ घुस आया पास के गांव में, रोकने के लिए हाथियों का दस्ता तैनात

Mon, 13 Mar 2023 07:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 13 Mar 2023 07:17 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आसपास के गांवों में भी उनकी आमद दर्ज हो रही है। वन विभाग ने हाथी दस्ते को एक गांव के बाहर तैनात किया है। 
 

विज्ञापन
MP News: Bandhavgarh's tiger entered the nearby village, a squad of elephants deployed to stop it
टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे मे उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे उरदना में बाघ घुस आया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे मानपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम उरदना का है। सोमवार सुबह एक बूढ़ा बाघ वहां घुस आया है। बाघ के आने के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। गांव के लोग बाघ को गांव से दूर भगाने के प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, बाघ के यहां आने की जानकारी मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने हाथी दल को वहां भेजा है। इस दल में तीन हाथी और कई कर्मचारी शामिल हैं। यह दल जंगल से लगे उदरना गांव के बाहरी हिस्से में तैनात हैं। बताया गया है कि बाघ ने अभी तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन


नौगांवा के आसपास सक्रिय था बाघ
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के सूत्रों के अनुसार यह बाघ करीब एक महीने से नौगांवा ग्राम के आसपास सक्रिय था। यह बाघ लोगों को कई बार दिखा भी है। सोमवार सुबह यही बाघ जंगल से होता हुआ ग्राम उदरना पहुंचा। खेत की तरफ जा रहे लोगों ने सुबह इसे देखा तो वे घबरा गए। डर की वजह से लौट आए। कुछ लोगों के साथ ग्रामीण गांव के उस हिस्से में पहुंचे, जहां बाघ दिखा था। बाघ गांव और जंगल की सीमा के बीच झाड़ियों में छिपा बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग का अमला तैनात 
गांव के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग के अमले को भी तैनात किया गया है। हाथी दल भी इसमें मदद कर रहा है। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। बाघ को जंगल में खदेड़ने के प्रयास में जुट गए हैं। शाम तक बाघ को जंगल में नहीं खदेड़ा जा सका था। वन विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed