फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Archana Kushwaha of Satna will be honored by the President

MP News: सतना की बेटी अर्चना कुशवाहा होंगी राष्ट्रपति से सम्मानित, बचपन से ही समाज सेवा का जुनून

Sat, 17 Sep 2022 05:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Sep 2022 05:29 PM IST
सार

विंध्य क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि मध्यप्रदेश से एकलौती सतना जिला निवासी अर्चना कुशवाहा को सामाजिक सरोकार कार्यक्रम में बेहतर काम करने के लिए राष्ट्रपति भवन में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार 24 सिंतबर को दिया जाएगा।

विज्ञापन
MP News Archana Kushwaha of Satna will be honored by the President
अर्चना कुशवाहा - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले की छात्रा अर्चना कुशवाहा (22) राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगी। अर्चना ने समाज सेवा के प्रति कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इसको देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2020-21 के लिए मध्यप्रदेश की एकमात्र छात्रा अर्चना कुशवाहा का चयन किया है।

विज्ञापन


सतना जिले में नागौद तहसील के छोटे से गांव अमकुई में निवास करने वाली गरीब किसान की बेटी अर्चना कुशवाहा को आने वाली 24 सितंबर को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी। अर्चना ने यह मुकाम हासिल कर सतना जिले का नाम पूरे देश भर में रोशन किया। अर्चना का यह सम्मान हासिल करना जिले के लिए गौरव की बात है। इस योजना के पुरस्कार में पूरे देश भर में 40 लाख से अधिक स्वयं सेवकों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


अर्चना को प्रदेश के अन्य जिले में भी 40 से अधिक पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। छात्रा ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न आयोजनों में चयनित होकर जिले और राज्य को गौरवान्वित किया है। कुशवाहा बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ समाजसेवा के लिए अग्रसर रहती थीं, तब से लेकर आज तक अर्चना समाजसेवा में निरंतर जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अर्चना ने साल 2017 में राष्ट्रीय सेवा योजना में जॉइन किया और वह कोरोना काल में भी गरीबों और असहाय लोगों की मदद कीं। इसके अलावा वह स्वैच्छिक सामजिक सरोकार के कार्य, राष्ट्र निर्माण के कार्य, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, नेत्र शिविर, पर्यावरण जागरुकता और स्वच्छता अभियान जैसे अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता बनाये हुए हैं।

अर्चना ने अपनी शिक्षा कक्षा 1 से 10वीं तक गांव की बाबा नींव करौरी हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद कक्षा 11 से 12वीं की शिक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जसो से पूरी की। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रीवा रोड से बीए ग्रेजुएशन और अब वर्तमान में वह एमए चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना को बचपन से ही समाजसेवा के प्रति लगाव है। साल 2017 में शासकीय महाविद्यालय में दाखिला लेने के बाद अर्चना की मुलाकात हिंदी साहित्य की प्रोफेसर क्रांति मिश्रा से हुई। उनके द्वारा अर्चना ने राष्ट्रीय सेवा योजना को जॉइन किया। इसके बाद से अर्चना लागतार सामजिक कार्यों में जुटी हुई हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार का श्रेय अर्चना ने अपने माता-पिता और प्रोफेसर क्रांति मिश्रा को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed