{"_id":"6596aa668291816e3e05a064","slug":"mp-news-another-arrested-for-stealing-ancient-gold-coins-from-gujarat-in-alirajpur-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुजरात से सोने के प्राचीन सिक्के चुराने के मामले में एक और गिरफ्तार, अलीराजपुर से 5वें मजदूर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुजरात से सोने के प्राचीन सिक्के चुराने के मामले में एक और गिरफ्तार, अलीराजपुर से 5वें मजदूर को पकड़ा
Thu, 04 Jan 2024 06:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:24 PM IST
सार
गुजरात के नवसारी में घर तोड़ने गए मजदूरों ने लाखों रुपये मूल्य के प्राचीन सोने के सिक्के चुरा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को अलीराजपुर से एक और मजदूर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्राचीन सिक्के चुराने के मामले में एक और गिरफ्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात पुलिस ने नवसारी से प्राचीन सिक्के चुराने के मामले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से एक और मजदूर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 19 लाख रुपये मूल्य के 41 सोने के सिक्के बरामद हुए हैं। इससे पहले पुलिस ने चार मजदूरों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से लाखों रुपये के सोने के प्राचीन सिक्के बरामद हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 26 दिसंबर को नवसारी पुलिस ने अलीराजपुर से चार मजदूरों को पकड़ा था। उनके पास से 199 सोने के सिक्के बरामद हुए थे। यह सिक्के उन्होंने कथित तौर पर एक घर से चुराए थे, जिसे तोड़ने वे लोग गए थे। उन पर आरोप है कि घर तोड़ने के दौरान उन्हें सोने के प्राचीन सिक्के मिले तो उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी और सिक्के अपने साथ अलीराजपुर ले आए।
विज्ञापन
नवसारी एसपी सुशील अग्रवाल ने बताया कि बाजार स्ट्रीट स्थित मकान एनआरआई हवाबेन बलिया का है। वह इस समय यूके के लिसेस्टर में रहती हैं। जो सिक्के घर तोड़ने के दौरान मिले हैं, उन पर किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर है। गिरफ्तार किए गए मजदूरों से पूछताछ में बता चला कि मुकेश भयडिया ने 30 सिक्के अपने पास रखे और एक नाबालिग के पास भी 11 सिक्के थे। इन 41 सोने के सिक्कों को आरोपियों ने 5.81 लाख रुपये के लिए गिरवी रख दिया था।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि हमारी टीम ने मुकेश को अलीराजपुर से गिरफ्तार किया और स्थानीय ज्वैलर से 41 सिक्के बरामद किए। उसने मजदूरों को इन सिक्कों के बदले 5.81 लाख रुपये का कर्ज दिया था। अब तक पुलिस इस मामले में 240 सोने के सिक्के बरामद कर चुकी है, जिसकी कीमत 1.11 करोड़ रुपये होती है।
अक्टूबर में हुई थी चोरी
नवसारी पुलिस में अक्टूबर में मकान मालिक बलिया ने ठेकेदार सरफराज कराड़िया के खिलाफ एफआईआर कराई थी। सरफराज को मकान गिराने का ठेका दिया गया था। सरफराज और अलीराजपुर के चार मजदूरों को दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। इन पाचों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 114 (अपराध के समय उकसाने वाले की अपराध के समय मौजूदगी) के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकेखिलाफ अलीराजपुर में मजदूरों से सिक्के लूटने का आरोप है।
