फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Angry young man committed suicide after eating stale food

Chhindwara News: पत्नी ने सुबह का खाना पति को रात में परोसा, विवाद के बाद नाराज शख्स ने किया सुसाइड

Tue, 01 Aug 2023 01:04 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 01 Aug 2023 01:04 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के न्यूटन चिखली के पगारा में पत्नी के बासी खाना देने से नाराज एक शख्स ने मौत को गले लगा लिया। पति-पत्नी के बीच बासी खाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
MP News: Angry young man committed suicide after eating stale food
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के न्यूटन चिखली के पगारा से अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां रहने वाले एक शख्स ने पत्नी के बासी खाना परोसने के चलते नाराज होकर घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने उसे सुबह का बना खाना रात में परोसा था, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि नाराज पति रात में ही घर से निकल गया। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला।  

विज्ञापन


न्यूटन चिखली चौकी प्रभारी एफएस मरकाम ने बताया कि 30 साल के दिलीप को उसकी पत्नी ने सुबह का बना भोजन रात में परोस दिया था। बासी भोजन देने से नाराज दिलीप ने पत्नी से विवाद किया और फिर वह नाराज होकर घर से निकल गया। दूसरे दिन सुबह घर के बाहर लगे पेड़ पर दिलीप का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी ने शव फंदे पर लटका देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


लंबे समय से परेशान था युवक
पुलिस ने मुताबिक एक और पहलू सामने आया है कि युवक लंबे समय से परेशान था, इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। वही सारे मामले को लेकर पत्नी से भी पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed