फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: After 11 years in the campaign of Congress candidate, Kamal Nath did a road show, sought the blessings of victory from the public

MP News: कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में 11 साल बाद कमलनाथ ने किया रोड शो, जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद

Sun, 03 Jul 2022 11:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 11:06 AM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने करीब 11 साल बाद छिंदवाड़ा की सड़कों में चुनाव प्रचार किया। कमलनाथ रोड शो के जरिए आम लोगों के बीच पहुंचे और निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए समर्थन की अपील की। 

विज्ञापन
MP News: After 11 years in the campaign of Congress candidate, Kamal Nath did a road show, sought the blessings of victory from the public
रोड शो में शामिल कमलनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने करीब 11 साल बाद छिंदवाड़ा की सड़कों में चुनाव प्रचार किया। कमलनाथ रोड शो के जरिए आम लोगों के बीच पहुंचे और निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए समर्थन की अपील की। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में आखिरी बार 2012 में चुनाव प्रचार किया था, इसके बाद वे 11 साल बाद उस क्षेत्र में चुनावी प्रचार में शामिल हुए। उन्होंने 2012 -13 में नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस नेता गंगा प्रसाद तिवारी के लिए रोड शो किया था। करीब 8 से 10 घंटे रोड शो करने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी गंगा तिवारी भाजपा प्रत्याशी कन्हईराम रघुवंशी से लगभग 13000 वोट से हार गए थे। लंबे अतंराल के बाद चुनावी प्रचार में उतरे कमलनाथ को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। छिंदवाड़ा शहर में 2 दिन का रोड शो था, पहले दिन जहां भारी बारिश के बीच कमलनाथ ने शहर के कुछ इलाकों में प्रचार किया तो वहीं, दूसरे दिन शाम 6:00 बजे के बाद शहर की सड़कों पर घूम कर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम आहके की जीत के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। 
विज्ञापन


सांसद नकुलनाथ भी रोड शो में हुए शामिल 
जहां पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा के मेयर प्रत्याशी विक्रम आहके को जिताने के लिए सड़कों पर उतरे, तो वहीं उनके बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ भी रोड शो में शामिल हुए। नकुल नाथ ने अमरवाड़ा और अन्य निकायों में रोड शो कर प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। लंबे समय बाद हो रहे निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed