फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Administration searched five government schools for the children of Ganga-Jamna school

MP News: गंगा-जमना स्कूल के बच्चों के लिए प्रशासन ने तलाशे पांच सरकारी विद्यालय, 1200 बच्चों की पढ़ाई अटकी

Mon, 03 Jul 2023 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 09:04 PM IST
सार

दमोह के गंगा-जमना स्कूल की मान्यता निलंबन के बाद यहां पढ़ने वाले 1200 से अधिक बच्चों की पढ़ाई अटक गई है। इन बच्चों के लिए जिला प्रशासन ने पांच स्कूल चिन्हित किए हैं, जहां अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Administration searched five government schools for the children of Ganga-Jamna school
स्कूल की मान्यता निलंबित करने के बाद 1200 बच्चों के शिक्षा की चिंता है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिजाब, धर्मांतरण और जबरदस्ती बच्चों को नमाज पढ़ाने के मामले में चर्चा में आए दमोह के गंगा-जमना स्कूल की मान्यता निलंबन के बाद यहां पढ़ने वाले 1200 से अधिक बच्चों की पढ़ाई अटक गई है। इन बच्चों के लिए जिला प्रशासन ने पांच स्कूल चिन्हित किए हैं, जहां अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। यहां पर अभिभावक बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को पाठ्य पुस्तकें भी शिक्षा विभाग की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। बच्चों को मध्याह्न भोजन के अलावा शासन से मिलने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वीर दुर्गादास हाई स्कूल, सरदार पटेल एकीकृत माध्यम स्कूल, गुरु गोविंद शासकीय माध्यमिक स्कूल व शिवाजी प्राथमिक स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं भी संचालित होंगी। आदेश में कहा गया कि शासकीय शिवाजी प्राथमिक स्कूल दमोह अंग्रेजी माध्यम से संचालित होता है। सरदार पटेल शासकीय एकीकृत माध्यमिक स्कूल दमोह के प्राथमिक खंड में एवं वीर दुर्गादास शासकीय हाई स्कूल दमोह के प्राथमिक खंड की कक्षाएं अंग्रेजी माध्यम से संचालित होती हैं। इन स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा गुरु गोविंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल  दमोह के संचालन का माध्यम अभी हिंदी है, लेकिन इस विद्यालय में भी गंगा-जमना स्कूल के प्रभावित विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं को प्रवेश देकर अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


इसी तरह सरकार पटेल हायर सेकंडरी स्कूल का संचालन अभी हिंदी में हो रहा है, लेकिन इस स्कूल में भी गंगा-जमना स्कूल के बच्चों के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के लिए स्कूल का संचालन आवश्यकतानुसार दो पारियों में किया जाएगा। इन बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की किताबें भी शिक्षा विभाग उपलब्ध कराएगा। आदेश में कहा गया है कि बीआरसी गंगा-जमना स्कूल के नर्सरी से केजी 2 तक के दर्ज बच्चों के माता-पिता से संपर्क कर उन्हें निकटतम आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रवेश दिलाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा का कहना है कि इन स्कूलों को विकल्प के रूप में रखा गया है। अभिभावक चाहें जिस स्कूल में प्रवेश दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed